उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार मिलना भी चाहिए और नहीं भी । उनका कहना है कि महिलाएं शादी कर के अपना ससुराल जाती हैं तो उन्हें दहेज दिया जाता है ऐसे में उन्हें संपत्ति में अधिकार मिलने से भाई बहन के बीच मन मुटाव हो सकता है इसलिए महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार देना गलत है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के .सी .चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रदीप मिश्रा से साक्षात्कार लिया।प्रदीप मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति काअधिकार नही मिलना चाहिए। ऐसा होने से भाई बहन के बीच में दरार उत्पन्न हो सकता है और विवाद की स्थिति बनेगी
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से राम प्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रोता से साक्षात्कार लिया। श्रोता ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। आज सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जमीन में महिलाओं को भी अधिकार मिले इसका भी कानून में प्रावधान किया गया है। महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार मिलेगा तभी भारत का विकास होगा
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रताप सिंह से साक्षात्कार लिया।प्रताप सिंह ने बताया कि भारत में अधिकांश महिलाएं कृषि कार्य में लगी हुई हैं और घर के काम भी करती हैं । बच्चों की देखभाल भी करती हैं। मगर उनको सम्पत्ति में अधिकार नहीं दिया गया है क्योंकि हिस्सा देने में कुछ दिक्कतें हैं .इस दिक्कतों या समस्या का समाधान होना जरुरी है
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रदीप मिश्रा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार नहीं देना चाहिए क्योंकी इससे विवाद की स्तिथि बन सकती है और भाई बहन के रिश्ते के बीच दरार आ सकता है
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से अमित प्रताप सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। इससे भाइयों बहन के बीच तनाव हो जाएगा उनका कहना है जिस घर में लड़का है उस घर में महिलाओं को अधिकार नहीं मिल सकता जिस घर में कोई लड़का नहीं है वहां लड़कियों को संपत्ति का अधिकार मिल सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमित से साक्षात्कार लिया। अमित ने बताया कि महिलाओं को मायके के जमीन में हिस्सा नही मिलना चाहिए। क्योंकि जब लड़कियों की शादी करते हैं तो दो बीघा जमीन का पैसा खर्च हो जाता है। लड़कियां शादी के बाद कानून के अनुसार भाग लेती हैं, तो उसे निश्चित रूप से हिस्सा मिलेगा, लेकिन मैके से उनका रिश्ता ख़त्म हो जाएगा। जिस कानून से रिश्ते में दरार आए वह कानून गलत है।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मृदुला से साक्षात्कार लिया। मृदुला ने बताया कि ये जमीन में महिला के अधिकार का विरोध करती हैं। इनकी शादी में इनके मायके वालों ने 8 से 10 लाख रुपए खर्च किया था। अब इसके बाद ये मायके के जमीन में हिस्सा मांगेंगी तो क्या इनका भाई ख़ुशी-ख़ुशी हिस्सा देगा ?अगर हम इसे कानून से लेते हैं, तो भाई से रिश्ता समाप्त हो जाएगा। समय पर कोई काम नही आता है। भाई ही है जो जीवन भर खड़ा होता है और जीवन भर मैके से कुछ न कुछ मिलता रहता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से राम प्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि पैतृक संपत्ति का अधिकार महिलाओं को मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से शिव प्रसाद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को सरकार द्वारा अधिकार दिए जाने चाहिए। नियम भी अच्छे अच्छे निकाले जाने चाहिए। महिलाएं शिक्षित होंगी, फिर अपने पैरों पर खड़ी होंगी। उनका कहना है कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए