उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बलवंत से साक्षात्कार लिया। बलवंत ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए।महिलाएं जमीं के अधिकार से वंचित क्यों रह जाती हैं , इसका छान बिन सरकार को करना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से कल्लू प्रसाद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार मिलना गलत है इससे आगे चल कर नुकसान हो सकता है। इससे आगे चल कर परिवार में विवाद हो सकता है.
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बनसू भाई से साक्षात्कार लिया। बनसू भाई ने बताया कि भारत देश में महिलाओं को अधिकार दिया जा रहा है और आगे भी ये सिलसिला जारी रहना चाहिए। वर्तमान में नब्बे प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं शिक्षित हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में अपना जौहर दिखा रही हैं। चाहे वो शिक्षा हो,खेल - कूद हो या अन्य क्षेत्र। महिलाओं को और प्रोत्साहित करना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बंटी लोधी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने से भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है। उन्हें अपने पति के सम्पति में हिस्सा मिलना ही सही है पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज कुमार से साक्षात्कार लिया। मनोज कुमार ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार नही देना चाहिए। जिनके पास कम सम्पत्ति होगा उनकी स्थिति सोचनीय हो जाएगी। भाई - बहन के रिश्ते ख़राब हो जाएंगे। भाई कहां से बहन की शादी करेगा और कैसे सम्पत्ति का अधिकार देगा ?
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति से साक्षात्कार लिया। संभ्रांत व्यक्ति ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एडवोकेट घनश्याम से साक्षात्कार लिया।घनश्याम ने बताया कि पति - पत्नी के बीच अच्छा सम्बन्ध होना चाहिए। जवानी में पति - पत्नी एक दूसरे की अहमियत नही समझते हैं। मगर बुढ़ापा में समझ में आता है कि कोई किसी का नही होता है। बुढ़ापा में पति - पत्नी एक दूसरे का साथ देते हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीरनगर से रामप्रकाश सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिला को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरजू गौतम से साक्षात्कार लिया। सरजू गौतम ने बताया कि महिलाओं को मायके में सम्पत्ति का अधिकार तभी तक है जब तक उनकी शादी नही हुई होती है। शादी के बाद ससुराल में उनको अधिकार मिलना चाहिए ।शादी के समय लड़की को दहेज़ के रूप में बहुत पैसा दिया जाता है। शादी के बाद महिला मायके में सम्पत्ति में अधिकार लेगी तो विवाद होगा तथा रिश्ता भी ख़राब होगा
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के . सी . चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीरज सिंह से साक्षात्कार लिया।नीरज ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में विवाद होगा। भाई - बहन का रिश्ता ख़राब होगा। कई लोग बेटियों की शादी सम्पत्ति बेच कर करते हैं और जीवन भर उनके आने - जाने का खर्चा भी मायके वाले उठाते हैं। ऊपर से सम्पत्ति में हक़ मांगने से रिश्ता ख़राब होगा।