बिहार राज्य के सिवान जिला के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय बसंतपुर के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये है । जिन्हें आपदा प्रबंधन जीवन रक्षक संस्थान द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल समेत अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह का आयोजन टर्निंग प्वाइंट बसंतपुर में किया गया है। माँ शारदे कोचिंग सेंटर बसंतपुर के डायरेक्टर दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में सफल छात्र छात्रा ट्युशन क्लास करते थे। सभी की उज्जवल भविष्य की कामना के साथ राष्ट्र सेवा की अन्य कार्यों में भी इनकी समर्पित सहभागिता की उपेक्षा रखते है।

बिहार राज्य के सिवान जिला के लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र के बिजली के शॉर्ट सर्किट चिंगारी निकलने से मदारपुर निवासी परशुराम शाह के पुत्र ध्रुप साह के झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। जिससे हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। अप्रैल माह में भीषण गर्मी पड़ रही है और आए दिन लगातार आगलगी की घटनाएं घट रही हैं फिर भी बिजली विभाग के अधिकारी कुछ नहीं कर पा रहे है। लकड़ी नाबीगंज और बसंतपुर प्रखंड में एक सप्ताह में आगलगी की लगभग आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। मौके पर अंचलाधिकारी नेहा कुमारी पहुंच परिवारजनों को सान्त्वना व उचित मुआवजा दिलाने की बात कही ।

सिवान में बुधवार को धूमधाम से भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। शहर के गांधी मैदान से यात्रा निकाली और गाजे बाजे के साथ जेपी चौक पहुंची। इसके बाद वापसी में अस्पताल मोड़ , शांति वट वृक्ष , तुरहा टोली , बड़ी मस्जिद होते हुए गांधी मैदान पहुंची और यात्रा समाप्त हो गई। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे पर नाचते - झूमते सभी ने पर्व को शांति से मनाया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चप्पे - चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती देखने को मिली । इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। कंट्रोल रूम से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। एसडीपीओ ने कहा मुख्य जगहों पर दंडाधिकारी और अधिकारी को नियुक्त किया गया था। यात्रा को लेकर शहर में बिजली की कटौती भी की गई। पूरे शोभा यात्रा की विडियो ग्राफी भी कराई गई।

हमारे देश भारत में पर्वों और त्योहार की परम्परा अति प्राचीन काल से चली आ रही है जो विभिन्न ऋतुओं में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में सभी समुदायों के द्वारा पुरे हर्षो- उल्लास और प्रसन्नता के साथ मनाये जाते है। जी हां दोस्तों हम बात कर रहे है रामनवमी की जो की आज देश प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनायी जा रही है। रामनवमी का त्योहार जो हमारी धरोहर है और हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है यह हमारे जीवन को खुशियों और उमंग से भर देता है। हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है।सनातन मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ था। इस अवसर पर मंदिरों में विधि विधान से पूजा पाठ किया जाता है ,और शहर में श्री राम से जुड़ी विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां निकाली जाती है। मोबाइल वाणी परिवार की ओर से आप सभी श्रोताओं को रामनवमी की ढेर सारी बधाईयाँ।

रघुनाथपुर सिवान। रघुनाथपुर प्रखंड के सरकारी गैर सरकारी विद्यालय सहित कई जगहों पर मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती। मंगलवार को रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों सहित कई जगहों पर सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में आए हुए लोगों ने सम्राट अशोक के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके बारे में लोगों को जानकारी दी।

हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को सम्राट अशोक की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मध्य विद्यालय सरैया हिंदी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरंडा हिंदी सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा उनकी जीवनी के बारे में उपस्थित बच्चों को विस्तृत जानकारी देते हुए कहे कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक का जन्म 304 ई. पू वर्तमान बिहार के पाटलिपुत्र में हुआ था। सम्राट बिंदुसार के पुत्र और मौर्य वंश के तीसरे राजा के रूप में जाने गए थे। चन्द्रगुप्त मौर्य की तरह ही उनका पोता भी काफी शक्तिशाली था। पाटलिपुत्र नामक स्थान पर जन्म लेने के बाद उन्होंने अपने राज्य को पुरे अखंड भारतवर्ष में फैलाया और पुरे भारत पर राज किया। अशोक को अपने जीवन में बहुत से सौतेले भाइयों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। लेकिन थोड़ा ही बड़ा होने के बाद अशोक की सैन्य कौशल देखने को मिलने लगी थी। उनके युद्ध कौशल को और अधिक निखार देने के लिए शाही प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई थी। इस प्रकार से अशोक को काफी कम आयु में तीरंदाजी के साथ अन्य जरुरी युद्ध कौशलों में काफी अच्छी महारत मिल चुकी थी। इसके साथ ही वे उच्च कोटि के शिकारी भी थे। उनके द्वारा एक छड़ी से शेर में मारने की कला का भी वर्णन मिलता है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें मौर्य शासन के अवन्ति में होने वाले दंगों को रोकने को भेजा गया था।

हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली गाँव में जमकर लाठी, डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां उक्त सभी का इलाज स्थानीय सीएचसी पर करवाया गया। मामला पूर्व का विवाद से जुड़ा हुआ है। वही इस मामले में एक पक्ष के राजेन्द्र यादव के पत्नी शिवकली देवी ने स्थानीय थाने में छह नामजद सहित छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने दर्ज प्राथमिकी में बताई है कि उक्त तिथि को उक्त समय में अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी संदीप यादव, ममता देवी, पूनम कुमारी, सुमन कुमारी, मनन यादव, जितेश यादव सहित छह अज्ञात ने अपने-अपने हाथों में धड़ाधड़ हथियार, लाठी, डंडा व पिस्टल से लैस होकर मारपीट करने लगा। वही मुझे मार खाते देख बचाने आई मेरी दो बेटी यथा मनीषा कुमारी तथा नेहा कुमारी को भी उपरोक्त दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे हाथ, पैर, पीठ व आंख पर गंभीर चोटे लगी है। वही हम सभी घायल अवस्था में गिर रहे। तभी मेरे गले से सोने की चेन एवं नगद 5 हजार रुपए उपरोक्त दबंगों ने छीन लिया। वही जाते वक्त जान मारने की धमकी भी दी। इस मामले थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। वही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

सिसवन सिवान।सिसवन थाना क्षेत्र के सुगहि गांव में मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सुगहि गाव निवासी बृजमोहन ठाकुर की पत्नी मुनी देवी के रूप में हुआ है।घायल अवस्था में उसे सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई ।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो बिहार सरकार द्वारा निकाली गयी बीएसपीएचसीएल क्लर्क और स्टोर सहायक के 230 पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक है ।इसमें पत्राचार लिपिक के 150 पद और स्टोर सहायक के 80 पदों पर रिक्तियां निकाली गयी हैं। इन पदों पर वेतनमान 9200-15500/- रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है, जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त किया हो । इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा 21-37 वर्ष रखी गई है। साथ ही आवेदनकर्ताओं का चयन लिखित परीक्षा पर आधारित होगा।इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क जेनरल उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपए और दिव्यांग आवेदकों के लिए एससी/एसटी (केवल बिहार का मूल निवासी), महिला आवेदकों (केवल बिहार का मूल निवासी) के लिए 375 रुपए रखे गए हैं।यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं वेबसाइट है www.bsphcl.co.in .याद रखिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 30अप्रैल 2024 रखी गयी है। तो साथियों अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।