बिहार के सिवान जिला से सिसवन की रिपोर्ट: प्रखण्ड के क्षेत्र नन्दा मुड़ा गांव में शुक्रवार को पूर्व विधायक लौहमता जगमातो देवी 88 वीं जयंती समारोह माता जगमातो देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित की गई।

भाकपा माले विधायक अमरजीत कुशवाहा ने मंगलवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर माले विधायक समेत तमाम लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि ‘मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं उन सभी को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो हमारे देश के लिए शहीद हुए हैं। उनका बलिदान हमें लोगों की सेवा करने और हमारे राष्ट्र के लिए उनके सपने को पूरा करने की प्रेरणा देता है। माले विधायक ने कहा कि आज भाजपा की सरकार देश को देश के संविधान को खत्म कर देना चाहती है। लेकिन भाकपा माले के रहते यह संभव नहीं है।

आज गौतम दिवस का आयोजन की गई है

सिसवन प्रखण्ड के चैनपुर बाजार के आदर्श कॉलोनी स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र में गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 55 वां स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर योग साधना कार्यक्रम में सभी लोगों के बेहतर स्वास्थ्य,शांति पूर्ण जीवन के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की गई। बीके भानु सोनी ने बताया कि मानवता के उद्धारक तथा नारी शक्ति को नई पहचान देकर विश्व की सम्भवत: प्रथम नारी सत्ता द्वारा संचालित आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले ब्रह्मा बाबा नवयुग के अद्भुत शिल्पी थे। दैवी संस्कृति के पुनस्र्थापना के लिए उन्होंने वर्ष 1937 में ओम मंडली नामक संस्था बनाकर अपनी सम्पूर्ण अर्जित सम्पत्ति को समर्पित कर दिया। यह संस्था पांच मई 1950 को माउंट आबू राजस्थान में स्थानांतरित हुई। विश्व शांति सद्भावना व मानवीय मूल्यों की दिशा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सयुक्त राष्ट्र संघ ने इस संस्था को 1987 में अंतराष्ट्रीय शांति दूत के पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा बाबा ने 18 जनवरी 1969 को अपनी देह का परित्याग करके संपूर्णता की स्थिति को प्राप्त किया था। केन्द्र में ब्रह्ममुहूर्त से ही योग साधना का दौर शुरू हो गया। श्वेत वस्त्रधारी ब्रह्माकुमारी भाई-बहनें विशेष मौन धारण कर सुबह से ही ईश्वर की याद में खोए हुए नजर आ रहे थे। योग साधना के अनुभव साझा किये कार्यक्रम के दौरान सेंटर संचालक बीके जयप्रकाश ने प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रह्मा बाबा त्याग, तपस्या व विश्व सेवा की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने सन 1936 में ईश्वरीय शक्ति से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना की। उस समय जब भारत में अनेक कुप्रथाएं जैसे सती प्रथा, बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि थीं उन्होंने नारी को आध्यात्मिक रूप से सशक्त करने का महान कार्य किया। उनकी यह दूरदर्शिता ही थी कि आज ब्रह्माकुमारी संस्थान महिलाओं द्वारा संचालित विश्व का सबसे बड़ा संस्थान है। सेवा केन्द्र में ब्रह्मा बाबा के समाधि स्थल पांडव भवन माउंट आबू स्थित शांति स्तम्भ जैसा हूबहू माडल बनाया गया। स्मृति दिवस के अवसर पर सभी बीके भाई बहनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कुछ भाई बहनों नें योग साधना के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि राज योग से कोई भी नकारात्मक व व्यर्थ विचार मन में नहीं आता है। विश्व शांति के प्रकंपन फैलाकर उन्हें आत्म संतुष्टि मिलती है। मौके पर गौतम यादव अभिषेक गुप्ता रेनू माता सिद्धावती माता रेनू तिवारी बसंती माता लाली माता ओमप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सिसवन सिवान।संत समाज को लेकर अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय परमेश्वर पाण्डेय की जई छपरा गांव में मनाई गई 9वी पुण्यतिथि।बताते चले कि सिसवन प्रखंड क्षेत्र के बघौना पंचायत अंतर्गत जई छपरा गांव में संत समाज को लेकर अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय परमेश्वर पाण्डेय की 9 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया तथा संत समाज को लेकर उनके द्वारा किए गए योगदानों के विषय में उपस्थित लोगों द्वारा जानकारी दी गई।