2024 के आम चुनाव के लिए भी पक्ष-विपक्ष और सहयोगी विरोधी लगभग सभी प्रकार के दलों ने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिये हैं। सत्ता पक्ष के घोषणा पत्र के अलावा लगभग सभी दलों ने युवाओं, कामगारों, और रोजगार की बात की है। कोई बेरोजगारी भत्ते की घोषणा कर रहा है तो कोई एक करोड़ नौकरियों का वादा कर रहा है, इसके उलट दस साल से सत्ता पर काबिज राजनीतिक दल रोजगार पर बात ही नहीं कर रहा है, जबकि पहले चुनाव में वह बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर ही सत्ता तक पहुंचा था, सवाल उठता है कि जब सत्ताधारी दल गरीबी रोजगार, मंहगाई जैसे विषयों को अपने घोषणापत्र का हिस्सा नहीं बना रहा है तो फिर वह चुनाव किन मुद्दों पर लड़ रहा है।
रघुनाथपुर सिवान। रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर उदयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही छठ व्रत संपन्न हो गया। बताते चले की रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ लोगों द्वारा छठ व्रत किया गया।
सिसवन सिवान।सिसवन प्रखण्ड के जई छपरा गांव के गंगा राम ब्रह्मस्थान पर चल रहे विष्णु महायज्ञ श्री राम कथा सुनने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है वही समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। इस यज्ञ मे आये दिन हजारो भक्त पूजा अर्चना करने आ रहे है। इस यज्ञ के प्रवचन कर्ता पूज्य श्री क्रांतिकारी नागा बाबा जी के मधुर वाणी से हो रहे प्रवचन मे हजारो भक्त शामिल हो रहे है। पूज्य श्री क्रांतिकारी नागा बाबा ने अपने कथा प्रवचन के दौरान राम और लक्ष्मण की शिक्षा बारे में बताए की वशिष्ठ मुनि राम और लक्ष्मण को शिक्षा देते समय बताएं कि योग्य से सारी सिद्धियां मिल जाती है। क्योंकि मन ही इस दुनिया में सबसे शक्तिशाली है।वही मनुष्य के वंदन और मोक्ष का कारण होता है।वही पाप और पुण्य का कर्ता है।और उसने ये भी बताएं कि पाप क्या है और पूर्ण क्या है। किसी जीव का दुख दूर करना उसे सुख पहुंचाना उसे प्रेम करना यही पूर्ण है यही धर्म है। और किसी को पीड़ा देना किसी का मन दुखाना यही आधर्म है यही पाप है। प्रेम ही पुण्य है।घृणा ही पाप है।इन्हीं पाप पुण्य में योनि दूसरे योनि में जन्म लेता और मारता और जन्म लेता रहता है। क्रांतिकारी नागा बाबा ने बताया कि जन्म और मरण क्या होता है प्राण जब किसी शरीर में आता है तो उसे जन्म कहते हैं और वह उसे शरीर को छोड़कर किसी और स्थान पर चला जाता है। तो उसे मरण कहते हैं। असल में केवल शरीर मरता है। आत्मा नहीं मरती हमारे अंदर जो जीवित है वह जीव आत्मा है हम सब जीव आत्मा है ज्योति कणों की तरह समय के अनंत लहरों पर बहते चले जा रहे हैं। असल में हर जीव आत्मा इस अनंत पथ पर अकेले ही सफर करती है रास्ते में दीपों की तरह कई धरतियां कई लोक आते हैं जहां हम सब जन्म लेते हैं ।जहां जन्म लेकर हम दूसरे जीवों के साथ मिलने बिछड़ने और दोस्ती दुश्मनी का खेल खेलते हैं फिर एक दिन वहां का शरीर भी छोड़कर हम समय के लहरों पर फिर से अकेले ही आगे चल देते हैं। बिछड़ने वालों का मोह थोड़ी दूर तक पीछा करता है। परंतु जीव तो नए-नए रूप धरण कर लेता है। नया जन्म होने तक वह कई नए-नए लोगों के बीच नए-नए रूपों में अकेला ही भटकता रहता है। इस अवसर पर पीठाधिपति पूज्य सरकार जी द्वारा कथावाचक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मौके पर डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, एम एस ई पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह,मुन्ना कुमार यादव, भोलू कुमार, विश्वजीत पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, विनय पाण्डेय, सत्यनंद पाण्डेय, अवधेश राम, अमित शर्मा, सत्यजीत कुमार पाण्डेय, स्वामी नाथ यादव, समाज सेवी बसंत कुमार चौबे, पूर्व मुखिया पति जयप्रकाश महतो सहित अन्य गणमान्य श्रद्धालु मौजूद रहें।
सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर सभागार में सोमवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कोषांग पदाधिकारियों के साथ बीडीओ ने बैठक की। बैठक के दौरान बीडीओ ने कई निर्देश दिए।बीडीओ राजेश कुमार ने कहा कि आदर्श आचार संहिता को हर हाल में पालन किया जाय।उन्होंने कहा कि विभाग के कार्यों को निष्पादन करने के साथ- साथ चुनाव की तैयारी को लेकर मिले गाइडलाइंस को हर हाल में लागू करना है।
किताबों की दोस्ती से मिलती है बहुत सारी जानकारी | इसीलिए बच्चों का किताबों के प्रति लगाव होना है ज़रूरी | तो सुनिए इस कहानी को और समझिये बच्चों और किताबों की दोस्ती के बारे में |
बिहार राज्य के सिवान जिला के सिसवन प्रखंड के विभिन्न जगहों पर फलों की दुकानों पर छठ व्रत को लेकर उमड़ी भीड़।सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ लोगों द्वारा छठ व्रत किया जाता है।वही छठ व्रत को लेकर फलों की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है लोगों द्वारा छठ व्रत को लेकर फलों की खरीदारी की जा रही है।
बिहार राज्य के सिवान जिला के हसनपुर में छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं की बाजारों में उमड़ी भीड़।हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ छठ व्रत किया जा रहा है।वही छठ व्रत के दौरान लगने वाले सामानों की खरीदारी करने को लेकर बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ अशोक झा ऑर्गेनिक बीज उपचार विधि के बारे में जानकारी दे रहे हैं। सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
चल रहे चैत्र नवरात्र के आज छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा सुमन के साथ की गई चैत्र नवरात्र का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है चैत्र नवरात्र में मां के अलग-अलग रूपों की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं द्वारा की जाती है इसी क्रम में आज मां कात्यायनी की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा सुमन से करते हुए सुख संपत्ति की कामना की गई
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
