आज का दिन है बड़ा महान बनकर सूरज चमका इक इंसान कर गए सबके भले का ऐसा काम बना गए हमारे देश का संविधान जी हाँ दोस्तों,न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में पहचाने जाने वालें बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था. बाबासाहेब संविधान निर्माता और आजाद भारत के पहले कानून मंत्री भी थें. देश में उनके योगदान को देखते हुए हर साल उनके जन्मदिन को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है बाबासाहेब अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है क्योंकि उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के बाद देश के संविधान का निर्माण किया। यह संविधान एक लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष देश के रूप में भारत की नींव रखता है। बाबासाहेब अंबेडकर एक महान शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता भी थे जिन्होंने अछूतों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उन्हें भारतीय समाज में मुख्यधारा में शामिल करने के लिए काम किया। तो आइए श्रोताओं हम सब मिल कर बाबासाहेब अंबेडकर के बनाये गए संविधान का पालन करे और उनके आदर्शो पर चलने का प्रयास करे। मोबाइल वाणी के पुरे परिवार की ओर से बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर उन्हें शत शत नमन अर्पित करता है।
रघुनाथपुर सिवान। रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में रघुनाथपुर अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वही बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवादो निपटारा किया गया।
सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड के सभी पंचायतों के विधालयों के शिक्षक, छात्रों,जीवीका दीदीयों, आंगनबाड़ी सहायिका, सेविका,की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें सभी मतदाताओं से मतदान के दिन बूथों पर पहुंचकर मतदान करने के लिए अपील की गई। इस बीच छात्रों की तरफ से जागरूकता संबंधित नारे भी लगाए गए।सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीसीओ रेयाज अहमद की अगुवाई में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। हाथों में बैनर लिए तथा जागरूकता नारे के साथ सिसवन सहित अन्य गावों मे रैली निकाली गई। यहां मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान की अपील की गई। सभी से कहा गया कि अपने बहुमूल्य वोट के महत्व को समझें और लोकतंत्र की मजबूती के लिए बूथ पर पहुंचकर मतदान करें।बीसीओ रेयाज अहमद ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सफल बनाने के लिए मतदाताओं का जागरूक होना जरूरी है। जागरूक मतदाता ही अपने मतों को समझ सकता है।इस लोकतंत्र में व्यक्ति का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार मत देने का अधिकार है। लोगों को अपने इस अमूल्य मत का प्रयोग जाति, धर्म, संप्रदाय एवं संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा और रोजगार को ध्यान में रखकर करना चाहिए।
बिहार राज्य के सिवान जिला के सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े 3 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार द्वारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों द्वारा जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
बिहार राज्य के सिवान जिला के रघुनाथपुर थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। आज के जनता दरबार में अंचल के वरीय एवं थाना के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे आज के जनता दरबार में प्रखंड गांव पंचायत के जमीन से विवादित मामले को लेकर पहुंचे हुए थे जहां पर पदाधिकारी ने सभी मामले को देखते हुए लेते हुए आवश्यक का करवाई हेतु दिशा निर्देश दिए.
चल रहे चैत्र नवरात्रि की पांचवें दिन श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी श्रद्धा सुमन के साथ माता के पांचवें रूप स्कंद माता की पूजा श्रद्धा सुमन के साथ की गई है चैत्र नवरात्रि का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है .
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा नैनो यूरिया के उपयोग करने के दिशा निर्देश तथा सावधानियां के सम्बन्ध में जानकारी दे रहे है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बिहार राज्य के सिवान जिला के हसनपुरा नगर पंचायत के उसरी बुजुर्ग स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में रामनवमी सेवा समिति, बजरंग दल, आयुष्मान सेवा संघ व हिन्दू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस एवं नवाह परायण श्रीराम कथा में अयोध्या से पधारी मानस कोकिला अर्चना मणि पराशर ने अपने मुखारबिंद से उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीराम अवतार की व्याख्या करते हुए कथा का शुभारंभ की। इस दौरान कथा सुनने के लिए नगर व प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों के श्रद्धालु उपस्थित थे। जहां कथावाचक श्री पराशर ने कहा कि प्रभु श्रीराम कथा ज्ञान का सरोवर है, जिसमें डूब कर ही जीव का कल्याण होता है। पृथ्वी पर बढ़ती अधर्म के सत्ता पर विजय प्राप्त कर धर्म की स्थापना को श्रीराम ने अवतार धारण कर अपने दिव्य लीलाओं से जीव के रूप में जन्म लेने वाले सभी प्राणियों को बहुत ही कल्याणकारी संदेश दिया।
बिहार राज्य के सिवान जिला के लोकसभा चुनाव को देखते हुए सिसवन प्रखंड के चैनपुर में सेक्टर पदाधिकारी सुशील कुमार ने मतदाताओं से मुलाकात कर निर्भीक होकर मतदान करने को लेकर जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने बूथों का भी भौतिक सत्यापन किया।
दरौदा थाना परिसर में जमीन से विवादित मामले को लेकर कल जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा इस संबंध में बताया गया कि कल के लगने वाले जनता दरबार में प्रखंड गांव पंचायत के जमीन से विवादित मामले को लेकर लोग पहुंचेंगे जहां पर आंचल एवं थाना के वरीय पदाधिकारी द्वारा सभी मामले को देखते हुए आवश्यक का भाई हेतु दिशा निर्देश दी जाएगी
