सिसवन सिवान।सिसवन प्रखण्ड के जई छपरा गांव के गंगा राम ब्रह्मस्थान पर चल रहे विष्णु महायज्ञ श्री राम कथा सुनने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है वही समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। इस यज्ञ मे आये दिन हजारो भक्त पूजा अर्चना करने आ रहे है। इस यज्ञ के प्रवचन कर्ता पूज्य श्री क्रांतिकारी नागा बाबा जी के मधुर वाणी से हो रहे प्रवचन मे हजारो भक्त शामिल हो रहे है। पूज्य श्री क्रांतिकारी नागा बाबा ने अपने कथा प्रवचन के दौरान राम और लक्ष्मण की शिक्षा बारे में बताए की वशिष्ठ मुनि राम और लक्ष्मण को शिक्षा देते समय बताएं कि योग्य से सारी सिद्धियां मिल जाती है। क्योंकि मन ही इस दुनिया में सबसे शक्तिशाली है।वही मनुष्य के वंदन और मोक्ष का कारण होता है।वही पाप और पुण्य का कर्ता है।और उसने ये भी बताएं कि पाप क्या है और पूर्ण क्या है। किसी जीव का दुख दूर करना उसे सुख पहुंचाना उसे प्रेम करना यही पूर्ण है यही धर्म है। और किसी को पीड़ा देना किसी का मन दुखाना यही आधर्म है यही पाप है। प्रेम ही पुण्य है।घृणा ही पाप है।इन्हीं पाप पुण्य में योनि दूसरे योनि में जन्म लेता और मारता और जन्म लेता रहता है। क्रांतिकारी नागा बाबा ने बताया कि जन्म और मरण क्या होता है प्राण जब किसी शरीर में आता है तो उसे जन्म कहते हैं और वह उसे शरीर को छोड़कर किसी और स्थान पर चला जाता है। तो उसे मरण कहते हैं। असल में केवल शरीर मरता है। आत्मा नहीं मरती हमारे अंदर जो जीवित है वह जीव आत्मा है हम सब जीव आत्मा है ज्योति कणों की तरह समय के अनंत लहरों पर बहते चले जा रहे हैं। असल में हर जीव आत्मा इस अनंत पथ पर अकेले ही सफर करती है रास्ते में दीपों की तरह कई धरतियां कई लोक आते हैं जहां हम सब जन्म लेते हैं ।जहां जन्म लेकर हम दूसरे जीवों के साथ मिलने बिछड़ने और दोस्ती दुश्मनी का खेल खेलते हैं फिर एक दिन वहां का शरीर भी छोड़कर हम समय के लहरों पर फिर से अकेले ही आगे चल देते हैं। बिछड़ने वालों का मोह थोड़ी दूर तक पीछा करता है। परंतु जीव तो नए-नए रूप धरण कर लेता है। नया जन्म होने तक वह कई नए-नए लोगों के बीच नए-नए रूपों में अकेला ही भटकता रहता है। इस अवसर पर पीठाधिपति पूज्य सरकार जी द्वारा कथावाचक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मौके पर डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, एम एस ई पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह,मुन्ना कुमार यादव, भोलू कुमार, विश्वजीत पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, विनय पाण्डेय, सत्यनंद पाण्डेय, अवधेश राम, अमित शर्मा, सत्यजीत कुमार पाण्डेय, स्वामी नाथ यादव, समाज सेवी बसंत कुमार चौबे, पूर्व मुखिया पति जयप्रकाश महतो सहित अन्य गणमान्य श्रद्धालु मौजूद रहें।