सुनो , शिव मारवानी , जब मैंने उस महिला को देखा जो पुलिस स्टेशन में थी , उस महिला को जो निकासी गृह में थी , मैंने उसे बीस - कुछ महिला के रूप में सुंदर देखा । उसे पैसे देने के बाद पैसे माफ कर दिए गए । प्रत्येक मामले में , महिला ने नाना में पुलिस शिकायत दर्ज कराई , जिसके बारे में पुलिस का मानना है कि बैंक फुटेज को इस तरह से देख रहा है ।

बिहार के सिवान जिला से अजय कुमार की रिपोर्ट: नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक का दर्जा देने के लिए 26 फरवरी से 13 मार्च तक ली जाएगी साक्षमता परीक्षा।

बिहार के सिवान जिले से अजय कुमार की रिपोर्ट: अंग्रेजों की जमाने मैं बनी यूपी बिहार को जोड़ने वाली जर्जर हो चुकी स्याही पुलिया का अब कायाकल्प होने जा रहा है।

सिवान जिले में एक बार फिर से शिक्षा विभाग में एक बार फिर से कुव्यवस्था का वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहा यह वीडियो में विद्यालय शिक्षक के द्वारा छात्रा से शौचालय साफ करने का मामला टूल पड़े हुआ है जो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो सिसवन प्रखंड के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय सिसवन का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में छोटी बच्ची कहते दिख रही है कि शिक्षक सुरेश कुमार हम से शौचालय साफ करा रहे थे। जब इस बात पर स्थानीय लोग शिक्षक सुरेश कुमार पुछते है तो बह गोलमतोल जबाब देते नजर आते है। हालांकि हमारा चैनल इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। आपको बता दे कि 22 हजार 200 करोड से अधिक का वार्षिक बजट और केके पाठक जैसे कडकदार अपर सचिव के होते हुए भी विद्यालय के शिक्षकों का याह रवैया होना बिभाग पर कलंक है। अब देखना है कि क्या विभाग ऐसे शिक्षकों पर कोई कार्रवाई करती है या फिर मामला जस का टस रह जाता है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल आप देख रहे है। सिवान जिला से यह खास रिपोर्टर

बिहार के सिवान जिला से मैरवा की रिपोर्ट: मैरवा रेफरल अस्पताल में मंगलवार की रात 9 बजे मारपीट में घायल महिला का इलाज चल रहा है। मामला नौतन थाना क्षेत्र के मिश्रीचक गांव का है। जहा घर मे घुस कर चार लोगो ने महिला को मारपीट कर बेरहमी से घायल कर दिया है। घायल महिला संजय राम की पत्नी रमावती देवी है। इस मामले में उसने स्थानीय थाना में आवेदन दी है। उसने पांच लोगों को आरोपित की है। जिसमे वकील राम, पार्वती देवी, उपेन्द्र राम, सतेंद्र राम, कमली देवी है। घायल महिला ने बतायी की मेरे पति दिल्ली में मजदूरी करते है। मेरे पट्टीदार अकेले पाकर घर मे घुस कर लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था मे अपने भाई को फोन कर बुलायी। जहा इलाज के लिए रेफरल अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। उसने पुलिस प्रसाशन से उक्त मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी करवाई करने की गुहार लगायी है।

मैरवा के सीमावर्ती इलाके रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट के समीप स्तिथ अंजली ज्वेलर्स दुकान में चोरो ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दिया है। दीवाल काट कर चोरी की घटना ने आस पास के लोगो को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दुकान के आस पास हमेशा पुलिस का आवागमन बने रहने के बाद भी घटना को अंजाम दिया गया है। चोरो ने दीवाल काट कर 10 लाख के जेवरात पर हाथ साफ किया है। भीषण चोरी की घटना के बाद आभूषण व्यवसायियो में दहशत बना हुआ है। पीड़ित आभूषण व्यवसायी बनकटा थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के भगवान वर्मा का पुत्र शिव सागर वर्मा है। स्थानीय लोग भीषण चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरो की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मैरवा सलेमपुर मुख्य मार्ग स्तिथ रामपुर बुजुर्ग को जाम कर दिया। घटना की भनक लगते ही बनकटा थाना प्रभारी अमित कुमार राय मौके पर पहुंच कर लोगो को शांत कराने में जुट गये। इधर पीड़ित आभूषण व्यवसायी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। व्यसायी बार-बार बेहोश हो जा रहा था। वही कुछ ही मिनटों में डॉग स्क्वॉयर्ड और फॉरेंसिक टीम एक साथ पहुंच कर जांच में जुट गये। वही डॉग स्क्वॉयर्ड की टीम द्वारा घटना स्थल से 500 मीटर की दुरी पर खेत मे ज्वेलरी का फेका गया डिब्बा पाया गया। इस मामले में पीड़ित आभुषण व्यवसायी ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। उसने 20 हजार कैश, दो सौ ग्राम सोना, 8 किलो चांदी, 10 लोगो का बंधक वाला ज्वेलरी की चोरी की शिकायत की है।जेवरात की बरामदगी करते हुए चोरो को गिरफ्तार करने की मांग किया है

भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक आज गुठनी भाकपा माले पार्टी कार्यालय में प्रखंड सचिव सुरेश राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता लड़ेगी,तानाशाही हारेगी जनसंवाद अभियान पूरे बिहार में 21 फरवरी से शुरू होगा,27 तक चलेगा. 28 फरवरी को जिला मुख्यालय पर एक बड़े मार्च के जरिए इसका समापन होगा. सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार रथ निकलेगा. उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने 6 बार पलटी मार कर 9वीं बार मुख्यमंत्री की शपथ ली है. उन्होंने सामाजिक न्याय के कर्पूरी ठाकुर के बाद बढ़ते एजेंडा और नौजवानों की नौकरी के सपने के साथ विश्वासघात किया है. भाजपा का नीतीश गठबंधन को लोकसभा चुनाव में पलटना जनता की ओर से पलटू चाचा का जवाब होगा. मौके पर रामा जी यादव,इंद्रजीत कुशवाहा,रबिन्द्र पासवान,नवमीलाल पासवान,गजराज राम,अनिल राम, शेषनाथ राम, चंद्रप्रकाश साह,मालती देवी मौजूद रहे.

बिहार के सिवान जिला के मैरवा की रिपोर्ट: मैरवा थाना की पुलिस को शराब मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र धरनी छपार चेक पोस्ट से शराब लेकर उत्तर प्रदेश से आ रही स्कार्पियो को जप्त किया है. जिससे पुलिस को 45 लीटर देशी शराब बरामद हुआ . वही शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस वाहन नंबर से तस्कर तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है जल्द ही इस मामले में पुलिस सफलता हासिल करेगी.

बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: सिवान समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में सक्षम बिहार- स्वावलंबी बिहार अंतर्गत सात निश्चय-2 लक्षित 'स्वच्छ गाँव-समृद्ध गाँव के उददेश्य की प्राप्ति के लिए लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान- द्वितीय चरण को लेकर बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद ने की। जिसमें संबंधित अधिकारियों के साथ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण को लेकर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के प्रगति की समीक्षा सभी प्रखण्डों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ की गई। समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने कई आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।

बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: शहर के शुक्ल टोली स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में बुधवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके साथ ही भगवान हनुमान जी की दिव्य दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। भव्य तोरण द्वार के साथ ही पूरे परिसर की भव्य सजावट की गई है। यहां पर मंदिर प्रबंधन के अलावा सेवा दल के सदस्यों की टोली पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रही है। यहां पर सुबह से हनुमान जी के दिव्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। सुबह सात से शाम पांच बजे तक दिव्य दर्शन और सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा। पाठ के समापन के बाद श्रद्धालुओं के आगमन तक महाप्रसाद का वितरण जारी रहेगा। रंग-बिरंगी रौशनी व फूलों से मंदिर से लेकर गर्भगृह तक को सजाया गया है।