सिवान जिला के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में होली पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है होली पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो कहीं पर कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा और असामाजिक तत्वों का कड़ी नजर रख रहा है

दरौदा प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में होली को लेकर लोगों की भी देखी जा रही है यहां प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में होली को लेकर आसपास तथा दूर दराज से काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं तथा होली को लेकर रहे हैं जिसको लेकर बाजारों में भी देखी जा रही है

सिवान जिला के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के माझी गुठनी मुख मार्ग पर वाहनों के जाम के कारण यात्री एवं ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा वाहनों के जाम के कारण रघुनाथ गुठनी दरौली एवं स्थान पर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई वहीं बाजार में खरीदारी करने आए हुए लोगों को भी वाहनों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा

दरौदा थाना परिसर में जमीन से विवादित मामले को लेकर आज जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें अंचल के वरीय पदाधिकारी एवं थाना के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे आज के जनता दरबार में प्रखंड गांव पंचायत के जमीन से विवादित मामले को लेकर लोग पहुंचे हुए थे जहां पर पदाधिकारी द्वारा सभी मामले को देखते हुए उसकी उचित नहीं लेते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिए

सिवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय पर आज होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस होली मिलन कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख सहित स्थानीय कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जहां लोगों ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली की बधाई दी

लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर मैरवा और नौतन थाना क्षेत्रों के चेकपोस्टो का निरीक्षण डीएसपी अजीत प्रताप सिंह ने किया है। डीएसपी ने धरनी छापर चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस पदधिकारी सहित जवानों को कई दिशा निर्देश देते हुए छोटे तथा बड़े वाहनों को जांच करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने चेकपोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरा सहित आस पास के सीमावर्ती इलाकों के बारे में जानकारी ली है। डीएसपी ने मैरवा थाना का निरक्षण कर सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। उन्होंने लंबित केशो को जल्द से जल्द डिस्पोजल करने का निर्देश दिया।

मैरवा में इंटर की परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को जारी हो गया। रिजल्ट आते ही छात्र और छात्राओ में रिजल्ट देखने के लिए होड़ मची हुई थी। इसी कड़ी में मैरवा के हरिराम कालेज की चचेरी बहनों ने स्कूल टॉप किया है। परिवार वालो को रिजल्ट की जानकारी मिलते ही खुशी की लहर दौड़ गयी। मैरवा नगर के प्राण गढ़ी के गौतम कुमार के पुत्री अर्चना कुमारी को 425 तो उत्तम कुमार के पुत्री शिवांगी को 436 अंक प्राप्त की है। दोनो बहनों ने भी मैट्रिक की परीक्षा में स्कूल टॉपर रही है। दोनो चेचरी बहनों ने सफलता का श्रेय शिक्षक अनूप उपाध्याय तथा परिवार वालो को दी है। दोनो शुरू से हो मेधावी छात्राएं थी। इंटर की परीक्षा में स्कूल टॉप करने के बाद वह देश सेवा करना चाहती है।

सिवान शहर के एक निजी सभागार में लायंस क्लब यूथ के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सक, गणमान्य व बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सिवान जिला के पूर्व अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। हम सभी को आपसी सद्भावना के साथ होली पर्व का आनंद लेना चाहिए। वही इस दौरान एक दूसरे को लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

सिवान जिला मुख्यालय के अंबेदकर भवन संवाद कक्ष में होली को लेकर विधि व्यवस्था सधारण करने को लेकर डीएम के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्ति प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई जिसमें होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और लोकसभा चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखना का निर्देश अपर सम्हर्ता के द्वारा दिया गया। इस दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को होली में हुड़दंग करने वाले पर नजर रखने तथा लोकसभा चुनाव में व्यवधान डालने वाले असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सिवान जिला के जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा ने जदयू का दामन थाम लिया। समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के जयंती समारोह के कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा और उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी ने जदयू प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में जनता दल यूनाइटेड का सदस्यता ग्रहण किया। जिसके बाद पूर्व विधायक ने कहा कि वह पहले भी जदयू के सिपाही थे और आगे भी रहेंगे बस उनके घर वापसी हुई है। आपको बता दे की पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा की पत्नी विजय लक्ष्मी को सिवान लोकसभा सीट से जदयू का टिकट मिलने की भी चर्चा इन दोनों जोर-जोर से हो रही है।