Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार के सिवान जिला से सदर की रिपोर्ट: शहर के खेल भवन में नवनियुक्त शिक्षकों का हो रहा है बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन

बिहार के सिवान जिला से महाराजगंज की रिपोर्ट: असम राइफल के जवान की अंतिम विदाई में जुटे हजारों लोग।

दरौदा थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया इस संबंध में बताया गया कि आज के जनता दरबार में प्रखंड गांव पंचायत के जमीन से विभाजित मामले को लेकर लोग पहुंचे हुए थे जहां पर पदाधिकारी द्वारा सभी मामले को देखते हुए लेते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिए

बिहार के सिवान जिला के जीबी नगर की रिपोर्ट: थाना परिसर में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को शांति पूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए थाना क्षेत्र के मुखिया, सरपंच व बुद्धिजीवी लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की गई।बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने में सभी लोग एक दूसरे का सहयोग करे और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा पाठ करे, जिससे किसी प्रकार की किसी को कोई परेशानी नहीं हो। वहीं उन्होंने कहा कि पूजा के बाद विसर्जन समय से सम्पन्न होगा और डीजे, आर्केष्ट्रा नहीं बजेगा तथा कोई अश्लील प्रदर्शन नही होगा। जिससे समाज में गंदगी फैले, अगर कोई व्यक्ति कानून तोड़ने का प्रयास करेगा तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडाल के लोगों को पूजा के लिए स्थानीय थाना से लाइसेंस लेना आवश्यक है जो लाइसेंस नही लेगा और पंडाल रख कर पूजा करेगा उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिहार के सिवान जिला के दरौदा से राहुल कुमार की रिपोर्ट: दरौंदा बाजार से पुलिस ने एक अपहृता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि दो सप्ताह पूर्व दरौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा से एक युवती का अपहरण गांव के ही कुछ लोगों द्वारा कर लिया गया था।इस मामले में अपहृता की मां ने थाना में आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगाई थी। आवेदन मिलने के बाद पुलिस को कॉल डिटेल्स एवं मोबाइल लोकेशन यूपी के ग्रेटर नोएडा में मिला था। एक दिन बाद सिवान लोकेशन मिला। इसके बाद किसी ने गुप्त सूचना दिया कि लड़की दरौंदा बाजार में है। जिसके बाद एसआई प्रमोद दास ने स्थानीय बाजार से युवती को बरामद कर लिया।

बिहार के सिवान जिले से राहुल कुमार की रिपोर्ट: जिला मुख्यालय के महादेव मालवीय नगर स्थित विशिष्ट दत्तक गृह संस्थान में रहने वाली 2 साल की बेबी को अब नए माता पिता मिले हैं। इस नन्ही सी परी को तमिलनाडु की एक दंपति ने गोद लिया है। सिवान जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने कानूनी प्रक्रिया के बाद तमिलनाडु के दंपति को नन्ही परी बेबी को सौंप दिया। आपकों बता दे कि लगभग दो साल पहले यह बच्ची सिवान के विशिष्ट दत्तक गृह संस्थान को मिली थी। जिसके बाद से उसकी देखभाल यह संस्थान ही कर रहा था। वहीं नन्ही परी को पाने के बाद दंपति के चेहरे पर मुस्कान उभर पड़ी।

दरौदा प्रखंड क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है यहां पर संक्षिप्त में कई दिनों से ठंड पड़ने के कारण लोगों के जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था वहीं अब मौसम में बदलाव देखने को मिलता है दिन में धूप खिल रही है तथा ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है

दरौदा थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला गांव से स्थानीय पुलिस ने शराब के साथ दो टास्क कब गिरफ्तार कर लिया था इस संबंध में बताया गया हर जगह हर हर जगह संघान जांच अभियान चलाया गया इसी क्रम में शराब की बिक्री कर रहे दो व्यक्ति को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया