सिवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में चल रहा है फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत लोगों को आज भी फलेरिया की दवा खिलाई गई क्या स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा डोर-टू-डोर- जाकर लोगों की फलेरिया की दवा खिलाई गई इस संबंध में बताया गया की दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को फलेरिया की दवा खिलानी है

बिहार के सिवान जिला से अजय कुमार की रिपोर्ट: आज शहर सहित पूरा देश सरस्वती पूजा धूमधाम से मना रहा है जिले में हुई तेज बारिश के बाद भी छात्रों में उत्साह देखने को मिला।

बिहार के सिवान जिला से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है आज सुबह मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ।

बिहार के सिवान जिला के नौतन की रिपोर्ट: थाना क्षेत्र के गोसाईटोला में संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव पाया गया है। शव के नजदीक हीं उसकी स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सिसई गांव का रहने वाला आशुतोष सिंह है, जो अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से नौतन के रास्ते सिवान आ रहा था। लेकिन रास्ते में ही गोसाईटोला गांव के समीप उसकी लाश पड़ी मिली। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना के बाद शव और कार को बरामद किया गया। कार के इंजन से शराब की कुछ बोतले भी बरामद हुई है। फिलवक्त, पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: भोजपुर जिला के अगिआंव विधानसभा से भाकपा माले के विधायक मनोज मंजिल समेत 23 आरोपितों को आरा कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। भोजपुर के बड़गांव में जय प्रकाश सिंह की हत्या के मामले में यह फैसला सुविधायया है। इस हत्याकांड में आरोपियों को उम्रकैद के साथ-साथ 25 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। CPI ML के विधायक मनोज मंजिल की विधायकी पर खतरा मंडरा देख सिवान के जिरादेई से भाकपा माले विधायक अमरजीत कुशवाहा ने एनडीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि साथी मनोज मंजिल पर फर्जी मुकदमा किया गया था। यह पूरा मुकदमा राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित था। भाजपा का फासीवादी साम्राज्य बनाने का रास्ता लड़ने- भिड़ने वाले नेताओं को रास्ते से हटा रही है। इसके लिए वो तमाम संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे है। लेकिन हमलोग भी हार मानने वालों में नही है। इस फांसीवादी तानाशाह निजाम से लड़ाई जारी रहेगी। चाहे उसके लिए हमे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े।

बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: सिवान जिला के 42 केंद्रों पर कल यानी 15 फरवरी से मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के लिए सिवान शहर में 35 तथा महाराजगंज में सात केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त आयोजित की जाएगी। इधर, उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा संचालित वार्षिक माध्यमिक ( सैद्धान्तिक ) परीक्षा 2024 को शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर आम्बेडकर भवन के संवाद का में सभी केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रिकिंग की गयी। वहीं डीएम मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। साथ ही इसकी जानकारी सभी केंद्र अधीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल को उपलब्ध करा दी गई है। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त होगी। इसके लिए तैयारी की गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे।

बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: सिवान: महाराजगंज क्षेत्र के चर्चित गोली कांड के बाद सैकड़ों लोग पहुचे डीएसपी आवास. डीएसपी आवास को सैकड़ों लोगों ने किया घेराबंदी. पूरा मामला दरौंदा थाना क्षेत्र का है जहाँ दो रोज़ पहले गोली बारी कांड की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसमें तीन लोग घायल हुए थे. बता दे कि पूवाल को लेकर विवाद हुआ था. जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई थी. उसके बाद से गोली बारी की घटना को अंजाम दिया गया था. वहीं इस घटना के बाद एसपी अमितेश कुमार ,डीएसपी राकेश कुमार रंजन महाराजगंज और दरौंदा के थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे और लगातार निगरानी रखे हुए हैं. पूरा गांव सुरक्षा को लेकर पुलिस छावनी में तब्दील हैं. लेकिन आज सैकड़ों लोग डीएसपी आवास पहुंचे हुए थे. बताया जा रहा हैं. की उसी मामले में दो महिला को पुलिस कस्टडी में ली हुई है. उसी को लेकर पकवालिया गांव के सैकड़ों लोग डीएसपी आवास पहुंचे हुए थे. सभी लोगों का मांग है कि महिला को छोड़ जाए जो लोग घटना में शामिल है उसे गिरफ्तारी किया जाए . हलांकि गोली की घटना को कौन अंजाम दिया ये पुलिस की जांच का विषय है.

बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: सिवान के देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के पैतृक गांव जिरादेई में जनसुराज के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन जिला संगठन महासचिव राजीव रंजन पांडेय ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनसुराज के सभापति डॉ. जमील अहमद ने किया। सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना के साथ बैठक की कार्यवाई आरम्भ की गई। मौके पर जिला मुख्य प्रवक्ता कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी एवं बुद्ध के दर्शन पर आधारित है जनसुराज। उन्होंने बताया कि बिहार में शिक्षा, कृषि, अर्थ एवं युवाओं का पलायन तथा बेरोजगारी यक्ष प्रश्न बना हुआ है जिसका उत्तर मिलते ही बिहार की दशा व दिशा बदल जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर जी का पदयात्रा पूर्ण होने पर बिहार के विकास का रोडमैप जारी होगा तथा सही लोग सही सोच एवं सामूहिक प्रयास के बल पर इसको धरातल पर उतारा जायेगा। जिससे एक नवीन बिहार का उदय होगा।

बिहार के सिवान जिला से अंबे कुमारी की रिपोर्ट : कृषि के क्षेत्र में कृषि वैज्ञानिक खेती किसानी को सुलभ बनाने के लिए अलग - अलग यंत्र तैयार कर रहे हैं , ऐसा ही कुछ मामला बिहार के सिवान जिले के महाराजगंज में देखने को मिल रहा है . जहां स्नातक के दो छात्रों ने मिलकर मात्र 20 हजार रुपए में खेत जोतने के लिए मिनी ट्रैक्टर तैयार किया है . चौंकाने वाली बात यह कि यह ट्रैक्टर डीजल से नहीं , बल्कि एलपीजी से चलता है . 1 लीटर एलपीजी में आप 5 कट्ठा खेत आसानी से जोत सकते हैं .मिनी ट्रैक्टर बनाने में एक माह का समय लगा है. बाताते चले की महाराजगंज अनुमंडल के शूरवीर गांव निवासी रमाकांत कुमार और शिवकुमार ने इस जुगाड़ ट्रैक्टर को तैयार किया है.कबाड़ से होंडा मशीन का इंजन , बाइक का इंजन और लोहा का पार्ट लेकर मिनी टैक्टर तैयार किया है . इसपर लगभग 20 हजार रुपए खर्च आया है.

बिहार के सिवान जिले से राहुल कुमार की रिपोर्ट: सिवान जिले में बुधवार को धूमधाम से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा मनाया गया। जगह-जगह लोगों ने मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा अर्चना की। पूजा समितियों तथा शैक्षणिक संस्थानो में प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। खासकर स्कूली बच्चों में सरस्वती पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। ऐसे समय में मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल उमड़ने के साथ बुधवार सुबह में हल्की बुंदाबांदी भी हुई। ऐसे में मौसम का बदला मिजाज रंग में भंग डालने का काम कर रहा है। इस दौरान पचरुखी के डिस्कवरी कोचिंग सेंटर में छात्राओं के द्वारा सरस्वती पूजा पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।