बिहार के सिवान जिले से पचरुखी की रिपोर्ट: प्रखंड प्रखंड प्रमुख तारा देवी के खिलाफ लगे अविश्वास प्रस्ताव के तहत वोटिंग हुई। जिसमे तारा देवी अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहीं। बता दें कि कुल पच्चीस सदस्यों में 17 बीडीसी ने अविश्वास के विपक्ष में वोट डाला। वहीं छः सदस्य ने अविश्वास के पक्ष में वोट किया। जबकि कुल सदस्यों के उपस्थिती 23 थी। इस प्रकार वर्तमान प्रखंड प्रमुख तारा देवी ही अपने पद पर शेष कार्यकाल के लिए बनी रहेंगी। गौरतलब है कि बैठक के नतीजे लोगों ने पहले ही भांप लिया था, इसको एक राजनीतिक खेला हुए कहा जा रहा है। वहीं बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी व वरिष्ठ अधिकारी सहित बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया। इधर दुसरी तरफ पपौर पंचायत समिति सदस्य नूर आलम के नेतृत्व में कुल 12 सदस्यों ने उपप्रमुख प्रकाश चन्द्र प्रसाद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया है। साथ में दुधनाथ साह व संजय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बिहार के सिवान जिला से: जीरादेई की रिपोर्ट: प्रखंड के भरौली मठ में आयोजित श्रीरुद्र महायज्ञ कलश यात्रा के साथ विधिवत रूप से आरंभ हो गया। बडी संख्या में श्रद्वालू यज्ञ स्थल से कलश लेकर सोना नदी तट पर जलभरी के लिए पहूंचे। इस दौरान श्रद्धालूओं के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजयमान हो गया। विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्वालू कलश में पवित्र जल लेकर पुन: यज्ञ स्थल की ओर चल पडे। वहां भी संत महात्माओं द्वारा विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित कराया गया। आयोजन समिति के लोगो ने बताया कि इस यज्ञ में श्री राम कथा के साथ ही राम लीला एवं रासलीला तथा प्रवचन का भी आयोजन किया जा रहा है। परम् संत रामनारायण दास जी महाराज के सानिध्य मे आयोजित इस यज्ञ में बडी संख्या में श्रद्वालू भाग लिए। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगो द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। बाहर से आने वाले लोगो के ठहरने तथा उनके लिए भोजन का भी इंतजाम किया जा रहा है। यज्ञ स्थल पर भव्य यज्ञ मंडप के साथ ही पंडाल बनाया गया है। वहां रौशनी का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। बाहर से आने वाले लोगो को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही हो इसका पुरा ख्याल रखा जा रहा है। रामनारायण दास जी महाराज ने कहा कि जनमानस के निरोगता के लिये यज्ञ आवश्यक है। विश्व की अमन शांति व विश्व बंधुत्व की भावना जागृत करने हेतु यज्ञ किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1991 से लगातार प्रतिवर्ष बसंतपंचमी के अवसर पर यज्ञ आयोजित किया जाता है। आचार्य अरविंद मिश्रा ने बताया कि महायज्ञ समापन हवन यज्ञ के साथ 22 फरवरी 2024 को होगा। मौके पर यजमान चंद्रशेखर सिंह, देवंती देवी, श्रवण कुमार , रामेश्वर सिंह, विकास सिंह, योगेंद्र साह, तारकेश्वर प्रसाद साह, हरिकांत सिंह, परमेश्वर साह, संजय यादव, संजय प्रसाद, हरिशंकर प्रसाद, हरिशंकर सिंह, दिग्विजय सिंह, प्रकाश सिंह, उगेश कवलवास दुबे, नन्दजी यादव, विजय शंकर, कमलेश्वर राय, ललन ओझा, गौतम कुमार सहित हजारों श्रद्धालु शामिल थे।

बिहार के सिवान जिले के मैरवा की रिपोर्ट: थाना क्षेत्र के सेवतापुर में नव निर्मित मकान में बिजली का तार गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक 35 वर्षीय हरिशंकर राम बताया जाता है। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर मौत होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गया। इस मामले में मृतक की पत्नी धर्मशीला देवी ने बिजली विभाग के खिलाफ आवेदन दी है। उसने बताया कि मेरा मकान बन रहा था। जो मंगलवार की देर रात बिजली का तार मेरे पति के शरीर पर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गये। जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर हो गयी। उसने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगायी है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद साह ने बताया कि बिजली के करेंट से मौत होने का आवेदन मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बिहार के सिवान जिले के आंदर की रिपोर्ट: प्रखंड क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से आज सरस्वती पूजा मनाया गया. सरस्वती पूजा को ले आज विद्यालयों में भी अलग धुम रही.

बिहार के सिवान जिला से पूनम कुमारी की रिपोर्ट: 8 मार्च को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व पर शहर में निकाली जाएगी शोभा यात्रा। शोभा यात्रा सुबह 11:00 बजे स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से होकर पूरे शहर में ब्राह्मण करेगी।

बिहार के सिवान जिला से पूनम कुमारी की रिपोर्ट: आज सुबह हुई बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी वही सरस्वती पूजा पंडालून में भी बारिश का असर देखने को मिला

बिहार के सिवान जिला से पूनम कुमारी की रिपोर्ट: सरस्वती पूजा पर छात्रा से सरस्वती पूजा मनाने को लेकर बातचीत।

बिहार के सिवान जिला से हसनपुरा की रिपोर्ट: प्रखंड के एमएच नगर थाना परिसर में तीसरे दिन बुधवार को लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन किया गया। यह सत्यापन बीडीओ सह प्रभारी सीओ राजेश्वर राम के नेतृत्व व थानाध्यक्ष मिहिर कुमार की उपस्थिति में किया गया। जहां तीसरे दिन थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 26 सहित कुल 76 अनुज्ञप्तिधारियों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान बीडीओ सह प्रभारी सीओ श्री राम ने बताया कि लोकसभा चुनाव को निर्भीक, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। यह भौतिक सत्यापन आगामी 15 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। जहां थाना क्षेत्र के लाइसेंसधारी अपने-अपने आग्नेयास्त्रों की भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगें।

बिहार के सिवान जिला से हसनपुरा की रिपोर्ट: प्रखंड के जलालपुर स्थित सीएचसी में पदस्थापित एएनएम रंभा कुमारी को टीकाकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर अगले आदेश तक वेतन पर रोक लगा दी गई। यह कार्रवाई असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सीवान के पत्रांक 159 के आलोक में किया गया है।

रघुनाथपुर सिवान। रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बसंत पंचमी के अवसर पर बुधवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मां शारदे की पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं इस बार पूजा पंडाल में डीजे बजाने पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंध भी लगाया गया है। रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में सुबह से ही बसंत पंचमी के अवसर पर मां शारदे की पूजा अर्चना करने को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।