सिवान जिले के दारौंदा प्रखंड के हड़सर धनौती स्थित दक्ष स्कूल आफ नर्सिंग एंड हॉस्पिटल में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सेबी स्मार्ट प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह ने सेबी, प्रतिभूति बाजार, प्रायमरी मार्केट, सेकेंडरी मार्केट, ट्रेडिंग, डिमैट अकाउंट, निवेश के तरीका, सुरक्षित निवेश, शेयरधारक के अधिकार, निवेशक शिकायत प्रक्रिया, म्युचुअल फंड, एसआईपी आदी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य अमित चतुर्वेदी ने बताया कि दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय- समय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। आज के प्रशिक्षण में बच्चों को निवेश के प्रति जागरूक किया गया। जिससे बच्चे सुरक्षित, जागरूक निवेशक बनकर राष्ट्र के आर्थिक विकास में योगदान कर सकें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार के सिवान जिला के बसंतपुर से मुन्ना ठाकुर की रिपोर्ट: बसंतपुर नगर पंचायत में कई योजनाएं लंबित, सड़कों पर लगा पानी।
बिहार के सिवान जिला से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिले में 9 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर बैठक की गई।
बिहार के सिवान जिला से अजय कुमार की रिपोर्ट: शहर मुख्यालय सहित सभी प्रखंड मुख्यालयों पर भाजपा वाले द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के नीतियों के विरुद्ध खिलाफ विरोध में से निकल गया
बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: सिवान जिला स्थित बड़हरिया के कोइरीगांवा पंचायत का महिला खाद्य सुरक्षा समूह हरदियां और भोपतपुर पंचायात स्थित अंबे महिला कृषक हित समूह की महिला किसान व्यापक पैमाने पर बटन मशरूम का उत्पादन कर रही हैं। आत्मा सीवान के तत्वावधान में गठित इन समूहों की महिला किसान अपने बुलंद हौसले से नया कीर्तिमान बना रही है। इन समूहों की महिला किसान यदि अपने घरों पर इसी तरह मशरूम का उत्पादन करती रहीं तो वह दिन नहीं है जब बड़हरिया मशरूम उत्पादन का हब बनेगा। युवाओं और महिलाओं को रोजगार मिलेगा और मशरूम उत्पादक महिला किसान आत्मनिर्भर बनेंगी।ये बातें हरदियां में आयोजित किसान पाठशाला में मशरूम की तुड़ाई में लगे प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह ने कहीं। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को परंपरागत खेती के साथ ही मशरूम की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसे अपना कर महिला किसान न केवल आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत होंगी, बलकि वे आत्मनिर्भर भी बनेंगी। बीटीएम सतीश सिंह की देखरेख में आज पांचवें दिन मशरूम की तुड़ाई की गयी। जिसका वजन एक क्विंटल पांच किलोग्राम पाया गया।
सिवान जिला समाहरणालय सभागार मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक एवं राज्य स्तरीय दालों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई इस दौरान लोकसभा आम निर्वाचन चुनाव को सफलतापूर्वक शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न करने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किया गया। इस दौरान कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
सिवान की जदयू सांसद कविता सिंह ने बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के बड़हरिया - गोपालगंज मेन रोड थाना के बगल से पं दीनदयाल नगर जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया। गोपालगंज रोड से बड़हरिया गांव में जाने वाली इस सड़क का शिलान्यास किया। इस मौके पर आचार्य पं राकेश मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सांसद कविता सिंह ने पूजा कर और नारियल फोड़कर इस मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया। भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र की पहल पर बनने वाली इस सड़क के जीर्णोद्धार से लोगों को बरसात के दिनों में होने वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिल जाएगी। अगर सब कुछ ठीक- ठाक रहा तो जल्द ही यह सड़क बन कर तैयार हो जाएगी। मौके पर सांसद ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है।
