Transcript Unavailable.
चतरा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का जायजा लेने चतरा प्रखंड के गंधरिया पंचायत व मयूरहंड प्रखंड के मयूरहंड पंचायत पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पहुंच एक एक कर लाभुकों को लाभान्वित करने हेतु विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। तत्पश्चात कल्याण मंच पर पहुंच द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया और झारखंड स्टेट लाइलीहुड प्रमोशन सोसायटी के दीदियों के बीच आत्मनिर्भर बनाने हेतु चेक के माध्यम से राशि का वितरण,लाभुकों के बीच योजनाओं का स्वीकृति पत्र, स्कूली बच्चों के बीच स्वेटर और जूता का वितरण किया व समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित गोदभराई रस्म में भी शामिल हुएं। वहीं प्रखंड सह अंचल कार्यालय मयूरहंड पहुंच मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मयूरहंड साकेत सिन्हा से लिया। इसमें नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने, फोटो अपडेशन, नाम विलोपित करने से संबंधित प्राप्त आवेदनों के ऑनलाइन इंट्री कार्य का समीक्षा किया और कहा निर्वाचन से संबंधित कार्य में लापरवाही बिल्कुल ही बर्दास्त नहीं की जाएगी,प्राथमिकता के आधार पर शत प्रतिशत प्राप्त आवेदनों का इंट्री कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चल रहे प्राप्त आवेदनों के इंट्री कार्य की धीमी गति देख नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाया और कहा इस तरह के कार्यशैली से यह प्रतीत होता है कि निर्वाचन के कार्य में आपके द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है। किसी भी तरह जल्द से जल्द शत प्रतिशत इंट्री कार्य कराना सुनिश्चित करें।
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम में सोमवार को घोड़दौड़ पंचायत में हजारों की संख्या में पंचायत के ग्रामीण पहुंचे। इस दौरान शिविर में लोगों के द्वारा अपनी समस्या से संबंधित आवेदन दिए गए जिनका निपटारा ऑन द स्पॉट शिविर में हीं कर दिया गया। वहीं अबुआ आवास, सर्वजन पेंशन, नरेगा जॉब कार्ड, जमीन म्यूटेशन, लगान रसीद, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,आधार कार्ड, राशन कार्ड, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा, दीदी बाड़ी योजना सहित सरकार की कई योजनायों का लाभ लोगों को देने के लिए लगभग सभी विभाग के स्टॉल लगाए गए थे जहां लोगों के आवेदन को हाथो हाथ ऑनलाइन किया जा रहा था। बीडीओ अजय कुमार दास तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया गया वितरण। सारे गतिविधियों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास एवं पंचायत की मुखिया ललिता देवी की पैनी नजर थी ताकि किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो तथा उनका समस्या का समाधान ऑन स्पॉट किया जा सके। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास, मुखिया ललिता देवी, उप मुखिया सुदेश्वर यादव, पंसस अशोक भारती, मुखिया प्रतिनिधि उमेश भारती, समाजसेवी उपेंद्र दांगी तथा अन्य प्रतिनिधियों के द्वारा फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर सूबे के सबसे चर्चित मंत्री सत्यानंद भोक्ता के ज्येष्ठ पुत्र सह राजद प्रदेश युवाध्यक्ष विनोद भोक्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतापपुर भाग एक जिलापरिषद सदस्य रविता देवी, प्रतिनिधि संतोष कुमार राणा , मुखिया संघ के अध्यक्ष किशोर यादव, समाजसेवी उपेंद्र दांगी, मिश्री भारती सहित कई गणमान्य शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम में जिप सदस्य रविता देवी, बीडीओ अजय कुमार दास , मुखिया ललिता देवी आदि के द्वारा लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र, एसएचजी समूह की महिलाओं के बीच आईडी कार्ड का वितरण किया गया वहीं बाल विकास परियोजना स्टॉल में गोद भराई की रस्म निभाई गई। शिविर में लाभुकों के बीच कंबल तथा सोना सोबरन योजना के तहत धोती साड़ी लूंगी आदि का भी वितरण किया गया।
भारत के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश संजय करोल प्रसिद्ध तीर्थ स्थली इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर पहुंचे। उनके इटखोरी परिसदन आगमन पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त अबु इमरान, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सम्मान प्रकट करते हुए पौधा एवं मोमेंटो भेंट कर उनका स्वागत किया। यहां से माननीय न्यायाधीश पैदल चलकर मां भद्रकाली मंदिर मुख्य कक्ष में पहुंचे जहां विधिविधान से माता की पूजा अर्चना की। इसके बाद माननीय न्यायाधीश पंचमुखी बजरंगबली ,शनि मंदिर एवं शहस्त्र शिव लिंगम मंदिर पहुंचकर दर्शन के पश्चात बौद्ध स्तुपा का दर्शन कर स्तुपा के संबंध में जानकारी ली। इसके पश्चात माननीय न्यायधीश शीतल नाथ तीर्थ क्षेत्र स्थित जैन मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। मौके पर मुख्य रूप से अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव, डीएसपी मुख्यालय केदार राम समेत अन्य कई अन्य अधिकारी एवं भद्रकाली न्यास समिति के सचिव अमित कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष बिजय चौरसिया ,सदस्य प्रकाश राम , बालगोबिंद राम ,बद्री यादव उपस्थित थे।
चतरा जिले के प्रखण्ड कान्हाचट्टी पंचायत बकचुम्मा ग्राम होलमगड़ा निवासी श्री भीम सिंह जी के अग्रज मंझले भाई कृष्णा सिंह जी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक जनार्दन पासवान एवं उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन् किये तथा शोक संतप्त परिजन से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त किये।
चतरा डीसी अबु इमरान की पहल पर झारखण्ड सरकार द्वारा हो रहा कायाकल्प। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 दिसम्बर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे आनलाइन उद्घाटन और लगभग तीन करोड़ की लागत से हो रहा है सौंदर्यीकरण कार्य। चतरा इटखोरी मुख्य मार्ग से कुछ ही दूरी पर स्थित भेड़ीफाॅर्म डेम का नाम चतरा के पिकनिक स्पाॅट एवं अन्य कार्यक्रम के रूप मे प्रयुक्त होता रहा है और जिले मे पिकनिक स्पाॅट के लिए यह स्थान अग्रणी रहा है। इसके विकसित होने तथा जिला मुख्यालय से महज 14 किमी की दूरी पर स्थित होने से चतरा जिले के अहम पर्यटन केंद्र के रूप मे विख्यात हो सकता है जिससे जिले मे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। दूसरी ओर दर्शनीय स्थल माँ भद्रकाली मंदिर ईटखोरी मार्ग मे होने से दर्शनार्थ हेतू आनेवाले दर्शनार्थियों के लिए भी पर्यटन के हिसाब से यह सुविधाजनक हो सकता है। यहाँ बदलाव अथवा कार्य की बात की जाए तो प्रवेश मार्ग पर आकर्षक तोरण द्वार,आकर्षक पार्क तथा डेम के चारों ओर पथ का निर्माण,विश्रामागार,सुंदर व भव्य चित्रांकन,रंग रोगन का काम किया गया है और अंतिम रूप देने को लेकर अभी भी कार्य जारी है।
लगातार मिल रही सूचना के आधार पर हंटरगंज पुलिस द्वारा हंटरगंज थाना एवं वन विभाग के संयुक्त रूप से चलाए गए विशेष अभियान में ग्राम लुटा के नकटईया जंंगल मे करीब एक एकड मे लगे अवैध पोस्ता की खेती एवं ग्राम फटा में बहेेरवातरी जंगल मे लगे लगभग ढाई एकड वन भूमि मे लगभग एक एकड़ में अवैध रूप से लगाए गए अफीम की फसल को विनष्ट किया गया। पुलिस प्रसाशन ने अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की बात कही है साथ हीं खेती करने वाले आम जनता से स्वतः फसल नष्ट करने अथवा जेल जाने के लिए तैयार रहने की बात की है। इस छापामारी दल मे पु.अ.नि.सनोज कुमार चौधरी,महातम सिंह,वन रक्षी अमित रंजन एवं थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
कटैैया पंचायत मे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अबुआ आवास को लेकर उमड़ी जनता की भीड़
हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत कटैया पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हुआ। जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी,अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी निखिल कुमार कमान कच्छप व डुमरी कला मुखिया प्रतिनिधि समरेश सिंह, मुखिया खूंटीकेवाल खुर्द ब्रज किशोर सिंह, तरवागड़ा मुखिया दिलीप कुमार दास,कटैया पंचायत के मुखिया नरेश प्रसाद के साथ अन्य सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारीओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। इसके तहत अनेकों विभाग ने स्टॉल लगाए। जहां अबुआ आवास को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।और लगभग हजार आवेदन जमा कीए। सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ लेने की ख्याल से भी लोगों में उत्साह देखा गया।जहां बिरधा पेंशन, विधवा पेंशन के, खाद्य आपूर्ति, केसीसी के साथ जेएसएलपीएस जमा करने को लेकर भीड़ देखी गई।बाल विकास परियोजना,आधार शुद्धिकरण के लिए एवं मनरेगा जॉब कार्ड, विभाग में पेयजल स्वास्थ्य विभाग राज्शव विभाग भी उपस्थित थे। मौके पर मुखिया नरेश प्रसाद,उप मुखिया विकास पाण्डेय, पंचायत स्वयंसेवक संतोष गुप्ता,प्रवीण कुमार शर्मा ,वार्ड सदस्य एवं शिवशंकर यादव,शंंकर साव,अशोक साव,पूर्व जिप सदस्य जितेन्द्र रजक सहित अन्य अधिकारी एवं सैकड़ो ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
