जिले के कृषि विज्ञान केंद्र चतरा में भारतीय किसान संघ का जिला मंत्री श्रीराम पाण्डेय जी की अध्यक्षता में किसान जागरण सम्मेलन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महामंत्री मोहनी मोहन मिश्रा जी थे उनके साथ अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष युगल किशोर मिश्रा जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी जी,संगठन मंत्री श्री अचल जी, एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री अशोक कुमार एवं दिलीप महतो उपस्थित रहे। मोहनी मोहन मिश्रा जी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि अपना बीज स्वयं तैयार करें एवं जैविक खाद का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें, श्री प्रकाश नारायण तिवारी जी ने संगठनात्मक परिचर्चा करते हुए बताया कि कार्यकर्ता संगठन मजबूत करें, श्री युगल किशोर जी ने बताया कि किसान ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं एवं ग्राम समिति की गठन कर सरकारी योजनाओं का लाभ ले। और जिला समिति का घोषणा किया गया जिसमें अध्यक्ष श्री शंभू प्रसाद जी को उपाध्यक्ष प्रकाश राणा जी मंत्री अशोक कुमार जी सह मंत्री दिलीप महतो जी को दायित्व देकर सम्मानित किया गया । एवं प्रखंड समिति की घोषणा करने के लिए जिला के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री शंभू प्रसाद जी से उन्होंने प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं के घोषणा करवाए जो इस प्रकार से है :– हंटरगंज प्रखंड से अध्यक्ष के रूप में श्री सेवक साव, उपाध्यक्ष अनिल पासवान, मंत्री सचिन पासवान, सह मंत्री मुकेश यादव जी, कान्हाचट्टी प्रखंड से अध्यक्ष श्री अनिल कुमार, उपाध्यक्ष प्रभात कुमार, मंत्री सुनील कुमार, जैविक प्रमुख उमेस कुमार यादव, युवा प्रमुख पवन कुमार, मयूरहंड से अध्यक्ष रविंद्र कुमार उपाध्यक्ष कैलाश राम, मंत्री सुभाष दांगी, सह मंत्री बिसंभर राणा, सदस्य किंकर दांगी, नकुल ठाकुर, अजय जी, कुंदा के प्रखंड अध्यक्ष अमलेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष रंजन कुमार, मंत्री सिकंदर कुमार, सदस्य रूपेश कुमार, दिव्या कुमारी, प्रतापपुर प्रखंड से अध्यक्ष बाबुनी यादव, उपाध्यक्ष संदीप कुमार,मंत्री अनिरुद्ध कुमार, सदस्य रखी देवी, नारायण यादव, लावालौंग प्रखंड से अध्यक्ष आदित यादव, उपाध्यक्ष दशरथ यादव, मंत्री राजेंद्र भुइयां, सदस्य आदित गांझू, गोपाल गांझु, सुषमा देवी, पथलगड़ा के अध्यक्ष महेश ठाकुर, उपाध्यक्ष जगदीश साव,मंत्री प्रमोद रजक, सदस्य भूनेसर दांगी , उमेश कुमार गुप्ता, रीना देवी, किरण देवी टंडवा प्रखंड से अध्यक्ष के रूप में मोहन महतो उपाध्यक्ष फुलेश्वर दांगी, मंत्री नारायण महतो, सदस्य गायत्री देवी इन सभी कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर सम्मानित किया गया।
26 नवंबर 2011 की मुंबई की आतंकी घटना में 150 लोगों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रवीण तेवतिया 14 को हंटरगंज आएंगे। श्री तेवतीया आयरन मैन के नाम से भी जाना जाता है। वह मार्कोस कमांडो भी रहे हैं। जानकारी हो कि मार्कोस कमांडो भारत के सबसे खतरनाक कमांडो में गिना जाता है। इसकी ट्रेनिंग भी बहुत अलग दी जाती है। दुश्मनों पर विजय पाना इनके पास बस में होता है। प्रवीण तेवतिया ने मुंबई के ताज होटल में आतंकियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। इसमें वह स्वयं भी घायल होकर दुष्मनों को छक्के छुड़ाया था। योग का सहारा लेकर पुनः स्वस्थ्य हुए और लोगों को योगाभ्यास करा रहें है। पतजलि समिति की ओर से बताया गया कि इस शिविर में रोग निवारण के लिए योगाभ्यास होगा। आसन, पंचकर्म, षष्ठकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा, मर्म चिकित्सा आदि की जानकारी दी जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में एक महिला क्या सोचती है... यह जानना बहुत दिलचस्प है.. चलिए तो हम महिलाओं से ही सुनते हैं इस खास दिन को लेकर उनके विचार!! आप अपने परिवार की महिलाओं को कैसे सम्मानित करना चाहेंगे? महिला दिवस के बारे में आपके परिवार में महिलाओं की क्या राय है? एक महिला होने के नाते आपके लिए कैसे यह दिन बाकी दिनों से अलग हो सकता है? अपने परिवार की महिलाओं को महिला दिवस पर आप कैसे बधाई देंगे... अपने बधाई संदेश फोन में नम्बर 3 दबाकर रिकॉर्ड करें.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा आम की फसल में मिर्च में लीफ स्पॉट रोग का नियंत्रण कैसे करें, इसके बारे में बता रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
भारत गंभीर भुखमरी और कुपोषण के से जूझ रहा है इस संबंध में पिछले सालों में अलग-अलग कई रिपोर्टें आई हैं जो भारत की गंभीर स्थिति को बताती है। भारत का यह हाल तब है जब कि देश में सरकार की तरफ से ही राशन मुफ्त या फिर कम दाम पर राशन दिया जाता है। उसके बाद भी भारत गरीबी और भुखमरी के मामले में पिछड़ता ही जा रहा है। ऐसे में सरकारी नीतियों में बदलाव की सख्त जरूरत है ताकि कोई भी बच्चा भूखा न सोए। आखिर बच्चे किसी भी देश का भविष्य होते हैं।स्तों क्या आपको भी लगता है कि सरकार की नीतियों से देश के चुनिंदा लोग ही फाएदा उठा रहे हैं, क्या आपको भी लगता है कि इन नीतियों में बदलाव की जरूरत है जिससे देश के किसी भी बच्चे को भूखा न सोना पड़े। किसी के व्यक्तिगत लालच पर कहीं तो रोक लगाई जानी चाहिए जिससे किसी की भी मानवीय गरिमा का शोषण न किया जा सके।
खलारी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर की महिला प्रदेश अध्यक्ष अनिता गंझू ने सीसीएल प्रबंधन से डकरा एवं केडीएच माइंस में हो रही हैवी ब्लांस्टिग को बंद करने एवं खलारी प्रखंड के गांवों में हैवी ब्लांस्टिग से क्षतिग्रस्त हुए मकान का सर्वे करा कर मुआवजा तथा मरम्मती कराने की मांग की है। रविवार को अनिता गंझू ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले एक सप्ताह से डकरा एवं केडीएच माइंस में दोपहर के समय में काफी हैवी ब्लासि्ंटग हो रही है जिससे शिवपुरी कॉलोनी, गुलजारबाग, केडी कॉलोनी, केडी मुख्य बाजार, प्रगति नगर, चानक धौडा, साईं नगर सहित अन्य गांवों में रहने लोगों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है। कहा कि अब मौसम का तापमान दोपहर में बढ़ रहा है जिससे प्रायः लोग दोपहर में अपने घरों में आराम करते हैं। लोगों के घरों और मकानो में दरारें पड़ गई है, जिससे घटना दुर्घटना होने का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं हैवी ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त मकानों से बारिश का पानी सीपेज हो रहा है। ऐसे में कभी भी अनहोनी घटना घट सकती है। सीसीएल प्रबंधन अगर जनमानस का नुकसान कर कोयला खनन कर रही है तो यह ट्रेड यूनियन तथा एनके एरिया प्रबंधन की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। वहीं सीसीएल प्रबंधन से आग्रह करते हुए उन्होने कहा कि हैवी ब्लांस्टिग पर जल्द से जल्द रोक लगाए तथा हैवी ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त हुए मकानों की सर्वे करा कर उन्हें मुआवजा के साथ मरम्मत कराने का कार्य करे अन्यथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर सीसीएल प्रबंधन के साथ-साथ ट्रेड यूनियन के विरुद्ध अदालत में जनहित याचिका करेगी।
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।
पिपरवार। त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बचरा के मंगलम हाल में संपन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय संयुक्त सचिव हेमंत कुमार मंडल ने बैठक में यूनियन की ओर से मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान यूनियन ने पुरजोर तरीके से प्रबंधन के सामने कई मांगों को रखा। जिसमें आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र में मजदूरों की बुनियादी सुविधाएं मिल नहीं जाती है तब तक बायोमेट्रिक सिस्टम को स्थगित रखा जाए। खदान में लाइटिंग की दुरुस्त व्यवस्था किया जाए एवं खदान में उड़ने वाले डस्ट पर रोक लगायी जाय। 3 वर्षों पर टेबल ट्रांसफर किया जाए। रेस्ट शेल्टर बनाया जाए खदान में, सरफेस माइनर से एज कटिंग होता है उसे बंद किया जाए। विस्थापितों के गांव में बिजली पानी और स्वस्थ चिकित्सा का प्रबंध करना। प्राइवेट कंपनियों में 75 प्रतिशत ग्रामीण लोगों को बहाल किया जाए। 2 करोड़ तक के ठेकेदारी विस्थापित बेरोजगारों को दिया।आम्रपाली परियोजना में 100 बेड का अस्पताल एंव डीपीएस स्कूल खोलने सहित कई जनहित का मांग किया गया। बैठक में परियोजना पदाधिकारी पीके सिन्हा, मैनेजर एसके सिन्हा, एरिया सेफ्टी ऑफिसर पवन गुप्ता,डीएमएस आफताब अहमद,डीएमएस माइनिंग आजाद मोहम्मद एवं विभिन्न यूनियन के यूनियन प्रतिनिधि भी उपस्थित थें।
