"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा तरबूज की खेती से सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

हंटरगंज के किसान भवन में शनिवार को अंबेडकर राष्ट्रीय महिला समिति के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजू कुमार दास के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सैकड़ो महिलाएं शामिल हुई। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का काम किया गया। राजू दास और पिंटू दास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं को सशक्त बनने के लिए उत्प्रेरित करने का काम किया। इस मौके पर उपस्थित कई महिला वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और महिलाओं को अपने हक अधिकार के लिए लड़ने के लिए उत्प्रेरित किया। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम तुलसीपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव हनुमान मंदिर व देवी मण्डप प्रांगण मे 24 घंटे का श्री राम नाम अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया साथ ही संध्या शिव बारात की भव्य झांकी निकाली गई जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती रूप मे कलाकारों को सुसज्जित कर गाजे बाजे के साथ नगर परिभ्रमण कराया गया। आज पूर्णाहुति के साथ प्रसाद का वितरण कर अखण्ड संकीर्तन का समापन हुआ।

नमस्कार , हमारा नाम कलविंदर राम है , झारखण्ड राज्य के चतरा जिला के गाँव कुटिलायोबिया , मृगडा पंचायत , कुंडा ब्लॉक से बोलते हुए , हम यहाँ दो हजार सोलह दिनों से हैं । परेशानी यह है कि पहले एक सफेद कार्ड बनाया जाता था , उसमें एक लीटर मिट्टी का तेल पाया जाता था , वह भी बंद हो गया । शायद ही उस कार्ड का कोई फायदा था । हमने उसे बड़ी मुश्किल से कार्ड हटाने के लिए कहा । बाद में , हमने कार्ड के लिए वह पंक्ति बनाई , हम एक गरीब परिवार से हैं , हम चमार जाति से हैं , और उसके बाद , जो अभी तक नहीं सुना गया है , यह लगभग छह से आठ महीने होने जा रहा है ।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा आम की फसल में जाला कीट का नियंत्रण कैसे करें, इसके बारे में बता रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

* मंदिर में चौबीस घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया है ।इसके पूर्व पूजारी नर्मदेश्वर पाठक ने यजमान केदार यादव, हेमराज यादव, लाल किशुन यादव को पूजा संपन्न कराया गया ।जिसके बाद कीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन शुरुआत किया गया ।इस दौरान हरे रामा हरे कृष्णा के बोल से क्षेत्र भक्ति मय हो गया ।बताया गया है कि अखंड कीर्तन समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।हरि कीर्तन को सफल बनाने में हुलास यादव,केदार यादव, मुकेश यादव,कुलदीप यादव, त्रिविनी यादव,विकी यादव, मछेंदार यादव,सुदेश यादव, उदय यादव,संकर यादव,रोहन यादव,हेमराज यादव, संतोष यादव,विनोद यादव, रविंदर यादव, विकाश यादव, कल्लू यादव समेत सैकड़ों महिला व पुरुष शामिल हैं ।

गिद्धौर (चतरा):महाशिवरात्रि के मौके पर लगने वाला दस दिवसीय पशु मेला प्रखंड मुख्यालय के कौलेश्वरी शिव मंदिर परिसर में विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। मेला का उद्घाटन विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बताया गया कि मेला 10 दिनों तक आयोजित किया जाएगा। मेले में पशुओं के साथ-साथ कई मनोरंजन के साधन व बर्तन सहित मिठाई की दुकान लगाए गए हैं। वक्ताओं ने कहा कि मेला व बाजार से स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया होता है।मेले के विकास के लिए सभी लोगों को आगे आने की आवश्यकता है। वहीं दूसरी तरफ संपूर्ण प्रखंड में महाशिवरात्रि की पूजा हर्षो उल्लास के साथ किया गया। महाशिवरात्रि को लेकर कई मंदिरों में अखंड हरी कीर्तन के साथ-साथ भक्ति जागरण भी आयोजित किया गया। खास कर महिलाएं व युवतियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया।मेला उद्घाटन के मौके पर सतेंद्र कुमार दांगी, युवा व्यवसाय आशीष कुमार, बंसी दांगी, काशीराम महतो,निरंजन दांगी संजय कुमार,यदुनंदन पांडेय,बैधनाथ पांडेय सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

*सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर। *चतरा लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन से होंगे स्थानीय प्रत्याशी माननीय मंत्री श्री सत्यानंद भोगता।* *आज़ादी के 75 वर्ष बाद चतरा लोकसभा क्षेत्र में होगा बदलाव।* *अबर चतरा लोकसभा क्षेत्र को मिलेगा घर का बेटा - घर का माटी महागठबंधन प्रत्याशी श्री सत्यानंद भोगता।*