उत्तर प्रदेश राज्य के रामपुर ग्राम के बल्लीपरवा से 30 वर्षीय रंजना मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि वो परवल का खेती करना चाहती हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य से सीता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इन्हें कोई सरकारी सुविधा नहीं मिला है। सड़क की सुविधा नहीं है। आवास और शौचालय की सुविधा नहीं मिला है।

उत्तरप्रदेश राज्य से 27 वर्षीय कंचन मौर्या मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि ये कालीन का व्यापार करती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग प्रखंड के जंगलपुर से 35 वर्षीय कविता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि ये बकरी पालन करती है। अगर सरकार सहयोग करेगी तो व्यापार को आगे बढ़ाएगी।

उत्तरप्रदेश राज्य से कविता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि ये कालीन का कार्य करती है।

उत्तरप्रदेश राज्य से 35 वर्षीय श्रीदेवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि ये फूल माला का कार्य करना चाहती है। इन्हे आर्थिक मदद चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य  से सोदन सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते हैं कि उनका विद्यालय बंद होने वाला हैं तो उनको कौन सा बिज़नेस करना चाहिए ?

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही जिला के औराई ब्लॉक से गोविन्द प्रसाद मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहते हैं कि महिलाओं को भी जमीन में बराबर अधिकार मिला तो विकसित भारत में बहुत बड़ा योगदान होगा। इसके साथ ही महिलाओं को आगे बढ़ने का एक अच्छा अवसर भी मिलेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग ब्लॉक से 22 वर्षीय रीना देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दी की वो सिलाई का काम करती हैं और अपने सिलाई सेंटर को और बड़ा करना चाहती हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य के श्रीपट्टी से सूरज यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वो पहले जूता चप्पल का छोटा दूकान चलाते थे जिसमें इनका 300 रूपए तक का लाभ होता था। जिसके बाद इनकी मुलाकात मोबाइल वाणी संवाददाता श्रीधन से हुई और उन्होंने सूरज को आगे बढ़ने के लिए व्यापार बढ़ाने की सलाह दी। ग्राम वाणी के माध्यम से संवाददाता श्रीधन ने सूरज के पास कपड़े की दूकान खोलने की बात रखी। साथ ही फाइनेंस करवाने में सहयोग किया और अब सूरज कपड़े का दूकान शुरू कर अच्छे से अपना कारोबार चला रहे है। सूरज इस कार्य हेतु ग्राम वाणी को धन्यवाद देते है।