उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महेंद्र से बातचीत की, जिसमें महेंद्र ने जानकारी दी की वो कालीन का काम करते हैं। लेकिन अपना व्यवसाय पूंजी के अभाव में नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उन्हें कालीन का काम करने के लिए सरकारी योजना की जानकारी दी गई

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की, जिसमें श्रोता ने जानकारी दी की वो समूह से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने समूह से दस हजार रूपये उठा कर बकरी पालन किया है

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग से संगीता देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रेमा देवी से बातचीत की ,जिसमें प्रेमा देवी ने जानकारी दी की वो समूह से जुड़ी हैं। इससे उन्हें लाभ हो रहा है की खुद का बचत होता है। इसके साथ ही पैसा ले कर सिलाई करती हैं। उन्हें सिलाई सेंटर खोलने के लिए सरकारी योजना की जानकारी दी गई

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम चंदा देवी से बातचीत की जिसमें चंदा देवी ने जानकारी दी की वो समूह से जुड़ी हैं और पैसा उठा कर गाय पालन की हैं। गाय का दूध निकाल कर वो गांव में बेचती हैं। इससे उन्हें काफी लाभ हुआ है

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही जिले के अभोली प्रखंड से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से आकाशजीत से हुई। आकाशजीत कहते है कि ये कपड़े की दूकान में काम करते है। इसमें इनको पंद्रह हज़ार रूपए मिलते है। इनका 12 घंटे का काम है। इनके पास पैसा नहीं है कि ये कपड़े की दूकान खोलने की सोच रख सके। आकाशजीत को गोविन्द द्वारा सरकारी योजना की जानकारी दी गई ताकि लाभ उठा कर व्यापार शुरू कर सके।

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही जिले के अभोली प्रखंड से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से उमा शंकर से हुई। उमा शंकर कहते है कि वो घर पर कालीन का काम करते है। पहले घर में पिता काम करते थे अब ये खुद कर रहे है और दो तीन अन्य लोगों को काम दिए हुए है। अगर कालीन का काम करना है किसी को तो बिना सेंटर खोले नहीं हो सकता है। इसमें 5 - 7 लाख लगभग रूपए लगता है। इसमें 30 से 35 लोग काम कर सकते है

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही जिले के अभोली प्रखंड से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नीरज कुमार से हुई। नीरज कुमार कहते है कि वो मैंगलोर में नाश्ते का काम करते है जो सेठ करवाता है। अभी काम पूरा नहीं सीखे है। अगर गाँव में दूकान खोलना है तो दो से तीन हज़ार में दूकान खोल सकते है

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही जिले के अभोली प्रखंड से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम देवी से हुई। पूनम कहती है कि ये अगरबत्ती का ट्रेनिंग ली है। अब अगरबत्ती का व्यापार करना चाहती है

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही जिले के अभोली प्रखंड से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारी श्रोता से हुई। ये कहती है कि ये कालीन का कार्य करती है। कांट्रेक्टर घर में सामान लेकर आता है। तीन हज़ार तक का काम हो जाता है

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही जिले के अभोली प्रखंड से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमारी से हुई। राजकुमारी कहती है कि वो घर का काम करती है। अब अगरबत्ती का ट्रेनिंग लेकर अगरबत्ती बनाना सीख गयी है। इन्होने समूह से पैसे लेकर भैंस ली है। भैंस से कारोबार चल रहा है। अब अगरबत्ती बनाने का भी काम करना है। इसके लिए पैसों की ज़रुरत है