उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि देश की राजनीति में पक्ष और विपक्ष की राय सामान नहीं हो पाती है। देश के मुद्दों में कभी पक्ष और विपक्ष एक राय पर नहीं आते है
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा काफी हद तक सरकारी और सहकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों पर ही निर्भर है।सरकार लोगों की आजीविका सुनिश्चित करने के लिए भी प्रयास कर रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की निरक्षरता और जागरूकता की कमी बेटों-बेटियों के बीच भेदभाव का मुख्य कारण माना जाता है। लेकिन मेरा मानना है कि इस भेदभाव का कारण केवल अशिक्षा नहीं क्योंकि शिक्षित लोग भी भेदभाव करते हैं। दहेज़ प्रथा, भ्रूण हत्या शिक्षित परिवारों में भी देखने को मिलता है।लोगों को भेदभाव की बुराइयों के बारे में जागरूक करना जरुरी है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से पूजा यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि वह अचार बना कर बेच सकते है और इससे वह पैसा कमा सकती है और अपना परिवार चला सकती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से पूजा यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि घर में मशीन लाकर सामान बना सकती है।
हर साल 5 जून का दिन दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी। प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के लिए पर्यावरण दिवस को मनाया जाता है. इस दिन लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक किया जाता है और प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है.हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक अलग थीम निर्धारित की जाती है। इस वर्ष (2024) विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है, "भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण, और सूखा लचीलापन।" यह स्वस्थ भूमि को वापस लाने,और पानी की कमी का प्रबंधन करने से जुड़ा है ।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से श्री देवी सोनी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना कहती है कि पर्यावरण का संरक्षण करे। प्रदुषण को ख़तम करे।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से श्री देवी सोनी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि आज पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा पेंड़ लगाए और पर्यावरण को बचाए।
यह नौकरी उन लोगों के लिए है, जो इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई के द्वारा निकाली गई ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं. इन पदों पर कुल 1010 रिक्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर वेतन मान नियमानुसार दिया जायगा। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं के साथ आई टी आई पास किया हो। साथ ही आवेदन कर्ता की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए । इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 100 रूपये तथा अन्य वर्ग के लोगों महिलाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बिल्कुल निःशुल्क है। इच्छुक उम्मीदवार को अपना आवेदन ऑनलाइन भरना होगा । आवेदनकर्ताओं का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायगा । अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर्ता इस वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं, वेबसाइट है https://pb.icf.gov.in । याद रखिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21-06-2024 है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कैसे पेड़-पौधों की रक्षा करनी चाहिए। इसके लिए अपने इलाके में वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू करें। सड़क के किनारे, पार्क, स्कूलों, कारखानों और घरों में पेड़ लगाएं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
