उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमें जीने के लिए पानी की आवश्यकता हर काम में पड़ती है। खाना बनाना हो या कोई और कार्य हो पानी के बिना संभव नहीं है। अगर हम दुषित जल का प्रयोग करते हैं तो हम बीमार हो जाते हैं /इसलिए हमें जल संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। जिससे की हमें स्वच्छ पानी मिलता रहे

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से श्रीदेवी सोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शगुन से बातचीत किया। बातचीत के दौरान शगुन ने बताया कि वे मिठाई का डिब्बा बनाने का काम करती हैं। इससे उन्हें मुनाफा अच्छा हो जाता है वे अपने कारोबार को और बढ़ाना चाहती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से श्रीदेवी सोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सलोनी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान सलोनी ने बताया कि वे मिठाई का डिब्बा बनाने का काम करती हैं। वे अपने कारोबार को और बढ़ाना चाहती हैं

Transcript Unavailable.

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे हमारे श्रोताओं की राय की उन्हें यह कार्यक्र्म सुन कर क्या लाभ हुआ।

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि समाज की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए लोग प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे है। नियमित वातावरण पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है जिसमें ग्लोबल वार्मिंग है। जैव विविधता का भारी नुकसान हो रहा है। मानवीय गतिविधि ही पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रहा है। प्रदूषण और वनों की कटाई से पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार दिलाना मतलब उन्हें सशक्त बनाना है। जो सामजसेवी संस्थाओं और महिलाओं को सबसे पहले समझना होगा। भूमि हर मानव की ज़रुरत है। महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने का काम करे

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि लैंगिक समानता प्राप्त करना और सभी महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना हम सभी पर निर्भर करता है। जिस तरह से वो अपनी लड़ाई लड़ती है इसमें सभी को प्रोत्साहित करना चाहिए और जागरूक करना चाहिए । हिलाएँ और लड़कियाँ दुनिया की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं और इसलिए इसकी आधी क्षमता का प्रतिनिधित्व करती हैं, लेकिन जो असमानताएँ हर जगह बनी हुई हैं ,महिलाएँ अभी भी विश्व स्तर पर श्रम के क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में लगभग तेइस प्रतिशत कम कमाती हैं और महिलाएँ पुरुषों की तुलना में अवैतनिक हैं। और घरेलू और देखभाल के काम में लगभग तीन गुना अधिक घंटे बिता सकते हैं .

रात में झमाझम बारिश हुआ। बारिश नहीं होता तो तापमान और बढ़ता। किसान बीज लगाने के लिए खेतों की ओर निकल गए है। बारिश होने से मनुष्य ,पशु पक्षी खुश है। गर्मी से राहत मिली है