उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शिक्षा का आम उद्देश्य ज्ञान और कौशल प्राप्त करना है।कुछ लोग शिक्षा को एक ऐसी श्रम शक्ति के विकास के साधन के रूप में देखते हैं, जो आर्थिक विकास और नवाचार को प्रेरित करती है। शिक्षा समाज में समानता, एकता और शक्ति को बढ़ावा देती है। यह गरीबी, निरक्षरता, अज्ञानता, अंधविश्वास और अन्य सामाजिक बुराइयों को दूर करने में मदद करता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से श्री देवी सोनी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि हमे जल को बचाना चाहिए। पानी का कम इस्तेमाल करना चाहिए। पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि तपती धूप के कारण सूखा पड़ सकता है और जंगल में आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। गर्म हवाएँ फसलों तथा वन जीवों को नुकसान पहुँचाती हैं और मनुष्यों के लिए घातक होती हैं।हवा स्थिर हो जाती है, इसलिए प्रदूषण ताजी हवा से बजाय पर्यावरण में ही बना रहता है। वैश्विक ताप के परिणामस्वरूप पृथ्वी के तापमान में वृद्धि हुई है। ध्रुओं की बर्फ तेजी से पिघलने लगी है ,जिसके कारण समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के मुद्दों से संबंधित विभिन्न सामाजिक संगठनों में महिलाओं के न्यूनतम संख्या लैंगिक असमानता के विकराल रूप को व्यक्त करती है। आर्थिक क्षेत्र में कार्यरत महिला और पुरुष के पारिश्रमिक में अंतर है। औद्योगिक क्षेत्र में प्रायः महिलाओं को पुरुषों के सापेक्ष कम वेतन दिया जाता है। रोजगार, काम और वेतन सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं और पुरुषों के बीच समानता सुनिश्चित की जानी चाहिए। समानता का सिद्धांत कम प्रतिनिधित्व वाले लिंग के पक्ष में विशिष्ट लाभ प्रदान करने वाले उपायों को बनाए रखने या अपनाने से नहीं रोकेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से काजल सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि गर्मी बहुत बढ़ गया है। शरीर पर भी गर्मी का असर हो रहा है। गर्मी में तला हुआ खाना नहीं खाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन का तात्पर्य तापमान और मौसम के पैटर्न पर दीर्घकालिक बदलाव से है। जो मुख्यरूप से जीवाश्म ईंधन जैसी जलने जैसी मानवीय गतिविधियों के कारण होता है।इससे समुद्र के स्तर में वृद्धि और जैव विविधता का नुकसान होता है, जो हमारी पर्यावरण अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। पृथ्वी पर जीवन के लिए अनुकूल जलवायु होगा तभी यहाँ जीवन संभव है। हाल के वर्षों में इसमें हो रहे परिवर्तन ने विश्व स्तर पर चिंता बढ़ाई है। कोयला, तेल, प्राकृतिक गैस आदि जैसे जीवाश्म ईंधन के जलने के कारण पृथ्वी का वायुमंडल तेजी से जलवायु परिवर्तन से गुजर रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

इस भीषण गर्मी से बचना है तो इन बातों का हमेशा ध्यान रखना है। नियमित रूप से पानी पीना, भोजन में पौष्टिक तत्व और ठंडी चीज़ों को शामिल करना और हल्का भोजन करना। अगर आपने इस भीषण गर्मी से बचने के लिए कोई खास तरीका अपनाया है या फिर अपने भोजन में किसी तरह की कोई खास चीजें शामिल की हैं, जिससे कि इस भीषण गर्मी में कुछ राहत मिल सके, तो अपने ये उपाय सभी के साथ जरूर बांटें।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से श्रीदेवी सोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों के ऊपर लड़कों को प्राथमिकता दी जाती है। इसका प्रमुख कारण है शिक्षा का नहीं होना। शिक्षा नहीं होने के कारण बाल विवाह की प्रथा अभी भी ग्रामीण इलाकों में जीवित है। ऐसा कहा जाता है कि लड़कियां सिर्फ घर का काम करने के लिए होती हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.