उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से नीलू पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुशीला देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान सुशीला देवी ने बताया की वे मजदूरी कर के रोजी रोटी चलाती हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से नीलू पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लीला देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान लीला देवी ने बताया की वे चप्पल सिलाई कर के रोजी रोटी चलाती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज की पीढ़ी के लोग ज्यादातर ये सोचते हैं कि उन्हें डिग्री मिले, फिर उन्हें अच्छी नौकरी मिल जाए और ज़िन्दगी चलती रहे।जिन्हें सरकारी नौकरी नहीं सकती है, वे प्राइवेट नौकरी करना अपनी मज़बूरी समझ लेते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जल संरक्षण हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है,इसका अनुमान हमें तब पता होता है जब ये पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नही होता है। । पानी की एक-एक बूंद हमारे लिए बहुत कीमती है। इसे बचने का प्रयास किया जाना चाहिए। औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण कुओं और तालाबों में जल की लगातार कमी होती जा रही है और भूजल का स्तर लगातार गिर रहा है। जिससे भविष्य में जल संकट पैदा हो सकता है, इसलिए जल संकट से बचने के लिए जल संरक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अभी भी किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। किसानों के फसल बचाने के लिए सरकार को कुछ करना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से वीर बहादुर ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पेड़ों को काटा जा रहा है लेकिन उसके स्थान पर वृक्ष नहीं लगाया जा रहा है। ऐसा होना चाहिए कि अगर एक पेड़ काटा जा रहा है तो दूसरे तरह दस वृक्ष लगाया जाए। अभी बलरामपुर में बहुत पेड़ काट रहे है। प्रशासन अगर ध्यान दें तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाए ताकि मानसून चक्र प्रभावित ना हो।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज से ही नहीं बल्कि प्राचीन काल से पर्यावरण का बहुत महत्व रहा है, क्योंकि प्रकृति का संरक्षण करना मतलब उसका पूजन करने के समान होता है। हमारे देश में पर्वत, नदी, वायु, आग, पेड़ पौधे यह सभी कहीं ना कहीं मानव के साथ जुड़े हुए हैं। लेकिन बढ़ते विकास के कारण इसे लगातार नुकसान पहुंच रहा है। विकास के कारण इसे लगातार नुकसान हो रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि स्त्रियों का सम्मान करना चाहिए। महिलाएं भी हमारी तरह ही इंसान हैं। भगवान हमें सभी लोगों, खासकर महिलाओं का सम्मान करने के लिए कहते हैं। हमें महिलाओं का भी सम्मान करना चाहिए क्योंकि भगवान महिलाओं का सम्मान करते हैं। हम सभी भगवान की छवि में बने हैं, इसलिए हम सभी समान हैं।अभी भी भारत के कई हिस्सों में समाज में महिलाओं को उचित अधिकार प्राप्त नही है। उन्हें पुरुषों से कमतर समझा जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन मानवता के स्वास्थ्य का सबसे बड़ा खतरा है। जलवायु प्रभाव पहले से ही वायु प्रदूषण, बीमारी, चरम मौसम की घटनाओं, जबरन विस्थापन, मानसिक स्वास्थ्य पर दबाव और उन जगहों पर बढ़ती भूख और खराब पोषण के माध्यम से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं जहां लोग पर्याप्त भोजन नही ऊगा सकते। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बेबी से बात कर रही है। ये बताती है कि इनका माला चूड़ी का छोटा सा दूकान है।अगर लोन के माध्यम से पैसा मिलेगा तो ये व्यापार बढ़ाना चाहेगी।
