उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जल हमारे जीवन के लिए अभिन्न और महत्वपूर्ण है। जल के बिना हम जीवित नहीं रह सकते हैं। इसलिए सभी को जल संरक्षण के प्रति जागरूक होना होगा। हम रोज के आदतों में बदलाव कर और कई परंपरागत तरीके अपना कर भी जल संरक्षण कर सकते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन हर किसी को प्रभावित कर रहा है। कमजोर वर्ग की जरूरतों को बढ़ा भी रहा है। यह मौसम के तापमान और पैटर्न को भी बदल रहा है। जिससे ग्लोबल वार्मिंग का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। जलवायु परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव जिव-जंतु और पेड़-पौधों पर पड़ता है। क्योंकि जलवायु परिवर्तन से प्राकृतिक आपदायें बढ़ी हैं और ये मनुष्य की तुलना में इन परिस्थितियों में कमजोर पाए जाते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भूमि अधिकारों की उपेक्षा महिलाओं और समाज के अन्य वंचित वर्गों को और अधिक हाशिये पर धकेल देती है। भूमि लोगों की पहचान का एक महत्वपूर्ण साधन है। उन स्थानों पर जहां भूमि अधिकार मिलना एक सामान्य बात है, महिलाओं को स्वतंत्र अधिकार न देना उन्हें एक व्यक्ति के रूप में अदृश्य बना देता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं में जागरूकता की कमी के कारण आज भी हमारे समाज में लैगिंक असमानता देखने को मिल रही है। हमारे समाज में ये भेद-भाव बहुत सोच-समझ कर बनाये गए हैं। जिसके कारण लैगिंक असमानता को खत्म करना या कम करना एक चुनौती भरा काम है।समानता एक सुंदर और सुरक्षित समाज की वह नींव है जिस पर विकास रूपी इमारत बनाई जा सकती है।’ लैंगिक समानता क्या है? आखिर क्यों यह किसी भी समाज और राष्ट्र के लिये एक आवश्यक तत्त्व बन गया है? क्या बदलते समाज में यह प्रासंगिक है? लैंगिक समानता का अर्थ यह नहीं कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक लिंग का हो अपितु लैंगिक समानता का सीधा सा अर्थ समाज में महिला तथा पुरुष के समान अधिकार, दायित्व तथा रोजगार के अवसरों के परिप्रेक्ष्य में है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से श्री देवी सोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कुमारी राजेश्वरी से हुई। कुमारी राजेश्वरी यह बताना चाहती है कि वह भैंस पालन करना चाहती है और वह अपना रोजगार बढ़ाना चाहती है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
"कौन बनेगी बिजनेस लीडर" एक ऐसा कार्यक्रम है जो महिलाओं को व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह सैइदा बेगम जैसी साहसी महिलाओं की कहानियों के माध्यम से दर्शाता है कि दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से कोई भी महिला सफल उद्यमी बन सकती है।
