उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर के पचपेड़वा प्रखंड से राजा बाबू मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से परबिंदर चौधरी से हुई। परबिंदर चौधरी यह बताना चाहते है कि महिलाओं को भूमि अधिकार देने से हमारे समाज में कई तरह से सुधार हो सकता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी महिला को भूमि अधिकार मिलते हैं, तो उसे कई जॉब मिलेंगे और अपनी जीवन शैली चुनने का अधिकार मिलेगा। आने जाने का अधिकार मिलेंगे।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से राजा बाबू मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सरबजीत मिश्रा से हुई। सरबजीत मिश्रा यह बताना चाहते है कि महिलाओं के पांच मानव अधिकार विभिन्न तरीकों से प्रदान हो सकता है। जैसे वोट देना , शिक्षा प्रदान करना , भूमि अधिकार आदि।

यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो भारतीय डाक सर्किल द्वारा निकाली गयी ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर, एवं डाक सेवक के पद पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं। तीनों पदों पर कुल 44,228 रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए मासिक वेतन 10,000 से 30,000 रूपए रखा गया है। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास किया हो।साथ ही आवेदन कर्ता की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 100 रूपए तथा आरक्षित वर्ग एवं महिलाओं के लिए निशुल्क रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवार को अपना आवेदन ऑनलाइन भरना होगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर्ता इस वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं, वेबसाइट है www.indiapostgdsonline.gov.in/आवेदनकर्ताओं का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायेगा। याद रखिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 05/08/2024 है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से प्रिंशु पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से संगीता से हुई। संगीता यह बताना चाहती है कि आज महिलाओं के साथ शोषण होता है। जिसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। पुरुषों की तुलना में समान अधिकार होने चाहिए, महिलाओं को इस तरह देखा जाता है जैसे कि वे अब शिक्षा के क्षेत्र में भी पीछे हैं और जैसे कि वे व्यापार के क्षेत्र में आगे नहीं आ रही हैं, इसलिए उनको पुरुष के समान ही भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से प्रिंशु पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से ममता से हुई। ममता यह बताना चाहती है कि आज भी महिलाओं को भेदभाव से गुजरना पड़ता है, उन्हें पुरुषों से कम माना जाता है, उन्हें समाज में पुरुषों के समान अधिकार नहीं मिलते हैं, यह लड़ाई शहरी जीवन में काफी हद तक सफल रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी यही स्तिथि है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से प्रिंशु पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से लक्ष्मी पांडेय से हुई। लक्ष्मी पांडेय यह बताना चाहती है कि वह कोचिंग सेंटर खोलना चाहती है। उनको आर्थिक मदद की जरूरत है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय कुमार राणा से हुई। विजय कुमार राणा यह बताना चाहते है कि महिलाओं को भूमि अधिकार देने पर वह अपना बच्चो का अच्छे तरह से पालन - पोषण कर सकती है। महिलाओं को जमीन पर अधिकार पुरुष नहीं दे रहे है। महिलाओं के जमीनी अधिकार के बारे में जागरूक करने के लिए उनके साथ मीटिंग करना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेंद्र प्रसाद शर्मा से हुई। राजेंद्र प्रसाद शर्मा यह बताना चाहते है कि अगर महिलाओं को जमीन पर अधिकार दिया जाता है तो महिलायें आर्थिक रूप से मजबूत हो जायेंगे और खेती - किसानी करेंगी। उनका भविष्य सुरक्षित हो जायेगा। अगर कहीं उनकी आकस्मिक दुर्घटना हो जाएगी तो सरकार द्वारा उनको दो - चार लाख रुपया भी दिया जाएगा और वह अपने बच्चों का परवरिश कर सकेगी। भूमि अधिकार के राह में महिलाओं को बहुत परेशानी होती है। अगर महिलाओं को जमीनी अधिकार के सम्बन्ध में जागरूक करना है तो उनको बताना होगा की जमीन पर खेती करने के क्या - क्या फायदे है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से अंकिता मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राजाबाबू मिश्रा से हुई। ये कहते है कि कुछ महिला ऐसे होती है कि जिन्हे अगर भूमि अधिकार मिल गया तो वो स्वयं नहीं लेती है। अपने भाई को दे देती है। इसमें महिलाओं की भी गलती है कि पुरुष अगर उन्हें भूमि में अधिकार देना भी चाहे तो वो लेती नहीं है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के पचपेड़वा प्रखंड से अंकिता मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से आनंद से हुई। ये कहते है कि इनके पापा किराना का दूकान खोले है । अब उसी दूकान से व्यापार करना है