उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से प्रिंशु पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कल्पना से हुई। कल्पना यह बताना चाहती है कि महिलाओं को अभी भी पुरुषों के अपेक्षा किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ने दिया जाता है इसीलिए महिलाओं को भी जमीन पर हक़ दिया जाना चाहिए। उनको प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि वह आगे बढ़ सके और जमीन पर हिस्सा लें।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गीता रानी से साक्षात्कार लिया। गीता रानी ने बताया कि सदियों से हमारे समाज में स्त्रियों को पुरुषों से हीन समझा जाता है। महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार नहीं दिया जाता है। यह दुर्भाग्य है कि स्त्रियों को अपने अधिकार के लिए सदियों से लड़ाई लड़नी पड़ रही है। बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से निशु तिवारी से साक्षात्कार लिया। निशु तिवारी ने बताया कि महिलाओं के लिए शिक्षित होना बहुत जरुरी है, क्योंकि भारत की प्रगति के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत महत्वपूर्ण है। बच्चे की पहली शिक्षक माँ होती है। माँ जीवन के अच्छाई एवं बुराई से बच्चों को अवगत कराती है। यदि महिला शिक्षा को नजरअंदाज किया जाएगा तो देश के भविष्य के लिए किसी खतरे से कम नहीं है।शिक्षित नारी अपने बच्चे का भविष्य बनाती है जिससे देश की उन्नति होगी। बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रीता देवी से साक्षात्कार लिया। रीता देवी ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए। भूमि में जितना अधिकार पुरुषों को होता है उतना ही अधिकार महिलाओं को भी होना चाहिए। भूमि अधिकार एक ऐसा महत्वपूर्ण मानव अधिकार है, जिसमें मनुष्य को भोजन, आश्रय और हर चीज की सुविधाएँ प्राप्त होती है। महिलाओं को भी यह सुविधाएँ मिलनी चाहिए।महिलाओं के गरिमा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए उन्हें भूमि अधिकार देना भी आवश्यक है क्योंकि भूमि अधिकार न केवल सभी के लिए हैं, बल्कि पुरुषों और महिलाओं के लिए भी हैं।बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कंचन कुमारी से साक्षात्कार लिया। कंचना कुमारी ने बताया कि देश में महिला सशक्तिकरण होना आवश्यक है। महिला सशक्तिकरण का आशय है - समाज में महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार लाना। लैंगिक समानता के लिए महिलाओं को जागरूक करना आवश्यक है। बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंशिका यादव से साक्षात्कार लिया।अंशिका यादव ने बताया कि जिस तरह से पुरुषों को समाज में इज्जत मिल रहा है,उसी तरह महिलाओं को भी इज्जत मिलना चाहिए। महिलाएं कमजोर नहीं हैं। समाज में पुरुषों को स्त्रियों के मुकाबले ज्यादा इज़्ज़त मिल रहा है। बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से प्रिंशु पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से किरण से हुई। ये कहती है कि इन्हे अगरबत्ती बनाने का काम करना है। इस व्यापार के लिए इन्हे विस्तार रूप से जानकारी चाहिए और आर्थिक सहायता की ज़रुरत है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से प्रिंशु पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से ममता से हुई। ये बताती है कि आजकल महिलाओं की स्थिति बहुत दयनीय है। उन्हें पुरुषों के सामान अधिकार प्राप्त नहीं है। उन्हें भूमि पर भी हिस्सा नहीं दिया जाता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से राजा बाबू मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नंदिनी से हुई। ये कहती है कि ये चूड़ी का दूकान चलाना चाहती है। अगर दस रूपए में माल खरीदती है तो उसे 15 रूपए में बेचेगी ताकि मुनाफा अच्छा से हो पाए। इससे आगे परिवार चलाने में आसानी होगी।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से राजा बाबू मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से उमेश यादव से हुई। ये बताते है कि ये कंप्यूटर की पढ़ाई किये है और आगे कंप्यूटर का दूकान लगाना चाहते है ,जहाँ लेमिनेशन ,ज़ेरॉक्स आदि हो। साथ ही तमाम कंप्यूटर द्वारा काम हो सके।
