उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से अंकिता मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आराधना चौधरी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि गाँव में लोग लड़कियों को पढ़ाते नहीं है और विवाह भी कम उम्र में करवा देते हैं। जिससे लड़कियों का भविष्य ख़राब हो जाता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से अंकिता मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्योति चौधरी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि लड़कियों को पढ़ाना चाहिए क्योकि लड़कियां शिक्षित होगी तो आत्मनिर्भर बनेंगी और जीवन में आगे चल कर अपने बच्चों को भी शिक्षित बनाएंगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से अंकिता मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे भैंस पालन करना चाहती हैं। भैंस का दूध बेच कर घर खर्च चलाना चाहती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से अंकिता मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके पति कपड़ों की दूकान खोलना चाहते हैं। जिससे की घर का खर्च चल सके और बच्चों को अच्छे से पढ़ा सकें

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से अंकिता मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से धर्मवीर से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे चायपत्ती का कारोबार करना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजमणि के साथ बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वो चाय पत्ती का बिजनेस करते हैं। इस बिजनेस को और आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें मदद की जरूरत है

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुशल से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार नहीं मिलना चाहिए। पुरुष खेत में काम करते हैं, तो महिलाओं को भूमि पर अधिकार दे कर क्या लाभ होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राकेश से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि पुरुषों के समान काम करने के बावजूद महिलाओं को जमीन पर बराबर का हिस्सा नहीं मिलना गलत है। महिलाओं को अगर भूमि अधिकार नहीं दिया जाता है, तो उनका भूमि पर काम करना भी व्यर्थ है

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा कुमारी ने अंजली से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना मतलब उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्रता प्रदान करना है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से प्रिंशु पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रौशनी से हुई। ये बताती है कि आज भी महिलाएँ पुरुषों से पीछे है । समाज में महिलाओं को बोझ समझा जाता है। उन्हें कोई अधिकार नहीं दिया गया है। जल्दी शादी करवा दिया जाता है लेकिन ससुराल में भी पराए की तरह महिला रहती है।