उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से प्रिंशु पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रिया से हुई। प्रिया यह बताना चाहती है कि वह कोचिंग सेंटर खोलना चाहती है। उनको आर्थिक सहायता की जरूरत है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से ममता से हुई। ममता यह बताना चाहती है कि वह मुर्गी पालन का बिज़नेस करना चाहती है । उनको एक हज़ार की जरूरत है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से किरण पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कंचन से हुई। कंचन यह बताना चाहती है कि वह कुछ व्यापार करना चाहती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से किरण पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रतिभा से हुई। प्रतिभा यह बताना चाहती है कि वह केक बनाने का बिज़नेस करना चाहती है। उनको आर्थिक सहायता की जरूरत है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से राजाबाबू मिश्रा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि लड़कियों को संपत्ति में अधिकार देना अच्छा बात है लेकिन उस वक़्त जब वहाँ उनकी इज्जत हो। अगर लड़की को संपत्ति में अधिकार देना है तो दहेज़ प्रथा बंद कर देना चाहिए। लड़कियों की पढ़ाई से लेकर उनकी शादी तक बहुत खर्च होता है और अगर लड़की को जमीन अधिकार मिल जाए तो लड़का के लिए कुछ नहीं बचेगा।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा बाजरा की फसल की निगरानी व उचित सिंचाई के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .

दोस्तों, भारत में विविधता की कोई कमी नहीं है। यहाँ के विभिन्न राज्य, जिलों और गांवों में भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक, भाषाई और भौगोलिक विशेषताएं हैं। ये भिन्नताएं जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित करती हैं और विशेष रूप से महिलाओं की स्थिति को भी प्रभावित करती हैं।भारत के विभिन्न हिस्सों में शिक्षा की पहुंच और गुणवत्ता में भारी अंतर है। शहरी और विकसित क्षेत्रों में जहां स्कूलों और शिक्षा संस्थानों की संख्या अधिक है और सुविधाएं बेहतर हैं, वहीं ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्कूलों की कमी और सुविधाओं की अनुपलब्धता के कारण शिक्षा प्राप्ति में असमानताएं देखने को मिलती हैं। दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह की असमानताएं है, जिसमे खेती किसानी भी एक है। यहाँ आपको किस तरह की असमानताएं नज़र आती है। *----- महिलाओं को कृषि और अन्य ग्रामीण उद्यमों में कैसे शामिल किया जा सकता है?

उत्तप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम पाल शर्मा से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके पैतृक संपत्ति में शादी से पहले अधिकार मिलना चाहिए। शादी के बाद महिला का अधिकार उसके ससुराल में होता है, पैतृक संपत्ति में नहीं

उत्तप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को शादी से पहले उनके पैतृक संपत्ति में अधिकार मीणा चाहिए

उत्तप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सचिन कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा तो उनका विकास होगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगी