ज़िन्दगी के कुछ पलों में लड़को को भी रोने का मन करता है और ऐसे समय में रो लेना कितना ज़रूरी है। पर क्या हमारा समाज इतनी आसानी से लड़कों को रोने की आज़ादी दे दे सकता है ? क्या केबल रोने या न रोने से ही साबित होता है की वो इंसान कितने मज़बूत किरदार का मालिक है ? और क्या इसी एक वाक्य से हम बचपन में ही लिंग भेद का बीज बच्चो के अंदर ने दाल दे रहे है जो पड़े होते होते न जाने कितने और लोगो को अपनी चपेट में ले चूका होता है ! आप के हिसाब से अगर लड़के भी दिलका बोझ हल्का करने के लिए रोयें और दूसरों से नरम बर्ताव करे तो समाज में क्या क्या बदल सकता है ? इस सभी पहलुओं पर अपनी राय प्रतिक्रिया और सुझाव जरूर रिकॉर्ड करें अपने फ़ोन में नंबर 3 दबाकर। और हां साथियों अगर आपके मन में आज के विषय से जुड़ा कोई सवाल हो तो वो भी जरूर रिकॉर्ड करें। हम आपके सवाल का जवाब तलाश कर आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे पैसों के सही निवेश के बारे में

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से वीर बहादुर यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से 32 वर्षीय कमलेश कुमार वर्मा से हुई। कमलेश कहते है कि महिलाओं को हर क्षेत्र में अधिकार मिलना चाहिए। राजनीतिक ,सामाजिक ,खेल ,शिक्षा के क्षेत्र में हिस्सा मिलना चाहिए। जमीन में भी हिस्सा मिलना चाहिए। कमलेश की माँ के नाम 15 -16 बीघा खेत बैनामा करवाया गया है। इससे वो सशक्त महसूस करती है। अगर कोई नहीं सहारा देगा तो वो खुद ही अपना बुढ़ापा में भरण पोषण कर सकती है। जमीन एक अचल सम्पत्त है जो जीवन में कहीं न कहीं साथ देगा ही।

गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीब दास साहू आलू के फसल में लगने वाला झुलसा रोग के बारे में जानकारी दे रहे हैं ।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से 22 वर्षीय प्रिंशु पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इन्हें ये मेरी भी है माटी कार्यक्रम अच्छा लगा। लोग ये कार्यक्रम पसंद कर रहे है। लोगों को अनेक जानकारी मिल रही है ,उनकी मदद हो रही है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से प्रिंशु पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इन्हें घर में सोलर प्लेट में लगवाना है। इसके लिए आर्थिक सहयोग चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के हरैया सतगढ़वा प्रखंड से दिव्या मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि जितना धन संपत्ति में पुरुष का अधिकार होता है उतना ही अधिकार महिलाओं का भी होना चाहिए। पुरुषों के साथ महिलाएं भी कार्यभार संभालती है। इसलिए उनका भी अधिकार धन संपत्ति में होना चाहिए। इससे महिलाएँ आगे चल कर हर कार्य आसानी से कर सकती है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के हरैया सतगढ़वा प्रखंड से दिव्या मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि इनका बताशा का दूकान है। अगर इन्हे पैसे मिल जाते तो कारोबार को आगे बढ़ाती

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहिनी कसोधन कहती हैं कि धन संपत्ति में पुरुष के साथ साथ बहन बेटियों को भी हिस्सा मिलना चाहिए। जिससे आने वाले समय में महिलायें अपने कार्यभार को अच्छी तरह से संभाल सके।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के हरैया सतगढ़वा प्रखंड से मोहिनी कसौधन मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि इनका साइकिल का छोटा दूकान है। अगर पैसे का सहयोग मिलेगा तो ये कारोबार को आगे बढाएंगी