उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लड़कियों की शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लैंगिक भेदभाव को दूर करने के लिए 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान का सकारात्मक प्रभाव पड़ा लेकिन अभी भी कमियाँ हैं। लैंगिक असमानता भी गरीबी का एक मुख्य कारण है और महिलाओं के अधिकारों का मौलिक हनन भी है।
