उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि स्त्री शिक्षा से बौद्धिक विकास प्राप्त होगा जिससे समाज के व्यवहार में सरसता आएगी। मानसिक और नैतिक शक्ति के विकास में महिलाएं पुरूषों का सम्पूर्ण योगदान दे रही हैं। एक शिक्षित नारी गृहस्थ-जीवन में शांति और खुशहाली का स्रोत होती है। स्त्री शिक्षा हमारे संस्कृति के ऊर्जा और विकास का संचार है।अगर स्त्री शिक्षित हो तो वो अपने परिवार को सही-गलत बातों में अपनी राय देकर अहम् फैसलों पर योगदान कर सकती है और शादी होने पर वह अपने बच्चों को भी अच्छी शिक्षा दे सकती है। देश लगातार उन्नति की ओर बढ़ता है जहां पर स्त्री शिक्षित होती हैं ।