उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कई राज्यों में कन्या सम्बंधित योजनाएं लागु है। जैसे-कन्या के जन्म पर उसके माता-पिता को नगदी देना,कुछ पॉलिसी में किश्तों पर भुगतान किया जाता है। जो कन्या के विवाह के समय परिपक्व होती है। स्थानीय पंचायत को भी कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। स्थानीय नेता को जनता को शिक्षित तथा जागरूक करने के लिए अपने क्षेत्र से शिक्षित लोगों को नियुक्त करना चाहिए। ताकि लोगों की सेवा ली जा सके और कन्या भ्रूण हत्या को रोका जा सके। कन्या भ्रूण हत्या विरोधी अभियानों में, महिलाओं को अभियान में सबसे आगे होना चाहिए। सूचना देने वालों को पुरस्कृत किया जाना चाहिए। इस कुप्रथा के प्रभाव और गंभीरता के बारे में व्यापक मीडिया कवरेज होनी चाहिए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।