उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी, साहित्य, सिनेमा जैसे कई क्षेत्रों में सफलता के शिखर पर पहुंच गया है, लेकिन कुछ मुद्दे अभी भी देश में और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त हैं। ग्रामीण भारतीय महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एस. आई. आर. की रिपोर्ट दो हजार चौदह के अनुसार, ग्रामीण भारत में सौ में से केवल एक लड़की को कॉलेज में प्रवेश मिलता है। ये संख्या चौंकाने वाली और निराशाजनक है, क्योंकि महिलाएं हमारी आबादी का लगभग आधा हिस्सा हैं। ग्रामीण भारत में उनकी भूमिका घर-परिवार की देखभाल करने तक ही सिमित रहता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।