उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि परिवार और समाज में महिलाओं की शिक्षा का बहुत महत्व है। जब महिलाएं पढ़ती हैं, तो उन्हें अधिक जानकारी और समझ मिलती है।शिक्षा से वे अपने परिवार और समाज के लिए बेहतर योजना बना पाएंगी ।यदि एक महिला शिक्षित है, तो वो अपने परिवार में सही और गलत पर अपनी राय देकर महत्वपूर्ण निर्णयों में योगदान कर सकती है। शादी के बाद वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दे सकती है। देश लगातार प्रगति की ओर बढ़ता है जहां पर महिलाएं शिक्षित होती हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।