उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से अंकिता मिश्रा , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि माँ के अजन्मे बच्चे का लिंग निर्धारण परीक्षण किया जाना और फिर उसकी हत्या या गर्भपात किया जाना आम बात है। अगर माँ के गर्भ में कोई बच्चा है, तो उसे गर्भ में ही मार दिया जाता है या फिर माँ का गर्भपात कर दिया जाता है, हत्या के कारण आज देश में लड़कियों की संख्या लड़कों के अनुपात में बहुत कम है। गर्भधारण-पूर्व और प्रसव-पूर्व निदान तकनीकों से जुड़ा चयन प्रतिबंध अधिनियम उन्नीस सौ 94 इस कानून के तहत किसी भी प्रकार के जन्म को नियंत्रित करने वाला कानून है। कोई भी व्यक्ति, चाहे वह पति हो या रिश्तेदार, किसी महिला को अवैध जांच के लिए जबरजस्ती नहीं कर सकता है यदि वह ऐसा करेगा। उसे कानून के अनुसार सजा दी जा सकती है। यदि कोई ऐसा अपराध करता है, तो उसे पहली बार अपराध के रूप में तीन साल तक की जेल हो सकती है और पचास हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
