उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दहेज प्रथा को रोकने के लिए,हमें अपनी बेटियों को शिक्षित करना होगा और उन्हें अपने करियर के लिए भी प्रोत्साहित करना होगा। साथ ही बेटियों को स्वतंत्र और जिम्मेदार होना सिखाएं। अपनी बेटी के साथ बिना किसी भेदभाव के समान व्यवहार करें। दहेज देने या लेने की प्रथा को प्रोत्साहित न करें। दहेज़ प्रथा को समाप्त करने के लिए सरकार ने 1961 के अधिनियम के तहत लोगों को दहेज़ लेने से रोकने का कानून बनाया था।दुल्हन की ओर से जो भी पैसा या संपत्ति दी जाए, उसे स्वीकार नही किया जाना चाहिए, लेकिन उसका कभी पालन नही हुआ। भारत दुनिया का एकमात्र बड़ा देश है जहाँ लड़कों की तुलना में लड़कियों की मृत्यु अधिक होती है।यहां अजन्मी लड़कियों का अवैधरूप से गर्भपात कराया जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।