उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राजीव की डायरी कार्यक्रम इनको बहुत अच्छा लगता है और इनको इसके प्रसारण का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। दहेज प्रथा भ्रूण हत्या का एक महत्वपूर्ण कारण है। समाज को इससे जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहिए। गरीब माता-पिता बेटी को जन्म देने से डरते हैं क्योंकि उनके पास बेटी के हाथ पीले करने के लिए दहेज नहीं है। कलयुग में बेटियों की रक्षा करना भी एक चुनौती है। दहेज के लिए भूखे भेड़िये चारों ओर घूम रहे हैं, जिससे माता-पिता चिंतित रहते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
