उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में हर दिन औसतन सौ से अधिक बलात्कार के मामले दर्ज किए जाते हैं , यानी हर साल पैंतीस हजार से अधिक मामले और कई लाख घर दर्ज किए जाते हैं। सभी प्रकार के यौन उत्पीड़न ,घरेलू हिंसा और कई अन्य बलात्कार के मामले रिपोर्ट नहीं किए जाते हैं। इन मामलों में एक अंक से भी कम मामलों में अपराधियों को दोषी ठहराया जाता है। लंबी एवं थका देने वाली अदालती सुनवाई के बाद देश की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली निर्भया के परिवार को न्याय दिलाने में सात साल लग गए थे ।त्वरित न्याय के बिना महिलाओं को न्याय नहीं मिल पाएगा। समाज में महिलाओं के प्रति सोच और व्यवहार में परिवर्तन की आवश्यकता है। जहां महिलाओं की सुरक्षा के लिए लैंगिक संवेदनशीलता और समानता आवश्यक है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
