उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की महिलाओं को अपनी मानसिकता बदलनी होगी जब तक कि वे परिवार और समाज के प्रति जागरूक नागरिक नहीं बनती। हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ नहीं उठती है तब तक वह घरेलू हिंसा से खुद को तब तक नहीं बचा सकती। महिला को यह समझना चाहिए कि एक इंसान के रूप में , वह पहले समाज की एक आवश्यक इकाई भी है । महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनों को समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में भी प्रकाशित किया जाना चाहिए ताकि उन्हें पढ़कर महिलाएं अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हो सकें और जरूरत पड़ने पर कानून का सहारा ले सकें ।
