उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला प्रखंड पयगपुर से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिबहादुर सिंह से साक्षात्कार लिया।हरिबहादुर सिंहने बताया कि लड़कियों को लड़को के बराबर भूमि में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए। इससे भाई बहन के बीच विवाद की स्तिथि बन सकती है। भूमि का अधिकार विवाद का मुख्य बन सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगापुर निवासी सुनीता से साक्षात्कार लिया।सुनीता ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। पैतृक सम्पत्ति में बहन का भी बराबर का हिस्सा होना चाहिए। बेटी शादी के बाद जमीन का हिस्सा लेगी तो भाई - बहन का रिश्ता ख़राब हो सकता है ,पर ऐसा होना नहीं चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा सिंहपुर गांव सिंहपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से लालू से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए, महिलाओं को बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं का शिक्षित होना भी बहुत जरुरी है। अशिक्षित महिलायें अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है। सरकारी योजनाओ का लाभ सभी महिलाओं को मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक विशेश्वरगंज मौजा गुजरा गांव हुजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सिराज अहमद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी से पहले महिलाओ को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए और शादी के बाद उन्हें पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए। महिलाओं को जरूर पढ़ना चाहिए। महिलायें शिक्षित होंगी तभी देश का विकास होगा। अशिक्षित महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है और उन्हें जागरूक करने की भी जरुरत है। पुरुष और महिला साथ मिलकर काम करेंगी तभी देश का विकास हो पायेगा

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर गांव जलालपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से दीनानाथ से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना बहुत जरुरी है। पैसे के आभाव के कारण लोग अपने बच्चो को नहीं पढ़ा पाते है। महिलायें पढेंगी तभी जागरूक हो पाएंगी

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर गांव लौकही से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेंद्र से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी के पहले महिला का अधिकार पैतृक संपत्ति में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। कानून के हिसाब से महिलाओं का बराबर का हिस्सा होना चाहिए। महिलाओं का शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। अशिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओ से वंचित रह जाती है। शादी के बाद महिलाओं का अधिकार ससुराल में होता है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा सिंहपुर गांव सिंहपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सिराज अहमद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी से पहले महिलाओं को मायके से अधिकार मिलना चाहिए और शादी के बाद ससुराल में मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना भी जरुरी है, महिलायें शिक्षित होंगी तभी आगे बढ़ेंगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा गाजीपुर गांव गाजीपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से लालू प्रसाद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी पैतृक संपत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना भी जरुरी है। महिलाओं को जागरूक होने के लिए घर से बाहर निकलने की जरुरत है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गायत्री देवी से बातचीत की। बातचीत में गायत्री देवी ने बताया कि बेटियों को पिता की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए लेकिन उन्हें ससुराल में मिलना चाहिए। बहुत सारी बेटियां यदि मायके में जमीन लेना चाहती हैं तो इससे भाई बहन के रिश्ते में खटास आ सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुमन से बातचीत की।सुमन का कहना है पति के पास यदि जमीन है तो उन्हें उसका आधा हिस्सा मिलना चाहिए। उनका कहना है मायके में जमीन नहीं मिलना चाहिए यदि बहन जमीन लेती हैं तो भाई के साथ उनका रिश्ता खराब होगा