उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक विशेश्वरगंज मौजा गुजरा गांव हुजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सिराज अहमद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी से पहले महिलाओ को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए और शादी के बाद उन्हें पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए। महिलाओं को जरूर पढ़ना चाहिए। महिलायें शिक्षित होंगी तभी देश का विकास होगा। अशिक्षित महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है और उन्हें जागरूक करने की भी जरुरत है। पुरुष और महिला साथ मिलकर काम करेंगी तभी देश का विकास हो पायेगा
