सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगापुर निवासी रामु प्रसाद मिश्रा से साक्षात्कार लिया।रामु प्रसाद मिश्राने बताया कि महिलाओं को भी भूमि में हिस्सा मिलना चाहिए और बेटियों को भी पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा लौकही गांव लौकही से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद शरीफ से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को ससुराल के भूमि में हिस्सा तब तक नहीं मिल सकता जब तक उनके पति जीवित है। महिलाओं को शिक्षित करना भी जरुरी है। अनपढ़ महिलायें सरकारी योजनाओ को नहीं जान पाती है। रोजगार करने के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगापुर निवासी हेमा से साक्षात्कार लिया।हेमा ने बताया कि भूमि में महिलाओं को भी आधा हिस्सा मिलना चाहिए। पिता के संपत्ति में भाई के बराबर ही बहन को भी हिस्सा मिलना चाहिए, इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा लौकाही से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद सलीम से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी से पहले महिलाओं का अधिकार उनके पिता की संपत्ति में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए उन्हें पढ़ना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में भी शिक्षा जरुरी है, महिलायें शिक्षित होंगी तभी आगे बढ़ सकेंगी
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं का कहना है की उन्हें शादी से पहले मायके से पूरा अधिकार मिलना चाहिए और शादी के बाद ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं का मानना है की अगर हम पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेते है तो भाई और माता पिता से रिश्ता खत्म हो जायेगा। हमारे समाज में आज भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है और महिलाये गरीबी के कारण दर दर की ठोकरे खाती है। हमारे समाज में चोरबाज़ारी के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पाता है। पढ़ी लिखी महिलाये अपना नौकरी और रोजगार कर रही है, अनपढ़ महिलायें जानकारी के आभाव में सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पाती है। भ्रष्टाचार के कारण आज भी हमारा देश पिछड़ रहा है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोनू से साक्षात्कार लिया। मोनू ने बताया कि बेटियों को अपने पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहिए, क्युकी शादी के बाद उन्हें अपने ससुराल में हिस्सा मिलता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनू तिवारी से साक्षात्कार लिया। सोनू तिवारी ने बताया कि लड़कियों को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामानुज शुक्ला से साक्षात्कार लिया।रामानुज शुक्ला ने बताया कि सरकार को नए कानून बनाने चाहिए और सरकार लो लोगो को जागरूक करना चाहिए। शादी के बार महिलाओं को ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिव कुमार तिवारी से साक्षात्कार लिया। शिव कुमार तिवारी ने बताया कि पिता की महिलाओं के भूमि अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए सरकार को जागरूक होना चाहिए और नए कानून लाने चाहिए। शादी के बाद लड़कियों का नाम राशन कार्ड से या आधार कार्ड से कट जाता है, इसमें सरकार को संसोधन करना चाहिए।
