उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश से साक्षात्कार लिया।राजेश ने बताया कि विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए । भारत सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। शिक्षित महिलाएं इन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं।अशिक्षित महिलाओं को भी इन योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दशरथ लाल चौधरी से साक्षात्कार लिया।दशरथ लाल चौधरी ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में महिलाओं का मायके और ससुराल दोनों जगह बराबर का हक़ मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।अशिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं। उनको योहनाओं की जानकारी नही होती है। अशिक्षित और अशिक्षित सभी महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नूर जहां से साक्षात्कार लिया। नूर जहां ने बताया कि नैहर का सम्पत्ति भाई का है और ससुराल का सम्पत्ति इनका है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।भारत सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। शिक्षित महिलाएं इन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुराद अहमद से बातचीत की। मुराद अहमद का कहना है कि महिलाओं को पिता क संपत्ति में बराबर का हिस्सा होना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मंगल प्रसाद से बातचीत की।मंगल प्रसाद का कहना है महिलाओं का अधिकार सिर्फ ससुराल में होना चाहिए मायके में भाइयों का अधिकार होता है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं निकाली हैं लेकिन अशिक्षित होने के कारण महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पाता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महादेव प्रसाद से बातचीत की। महादेव प्रसाद का कहना है कि महिलाओं का अधिकार सिर्फ ससुराल में होना चाहिए मायके में नहीं। जब तक वे अविवाहित हैं उनका अधिकार मायके में होता है उसके बाद शादी होने पर ससुराल में अधिकार होता है। महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है महिलाएं पढ़ेंगी लिखेंगी तो कुछ काम करेंगी जो नहीं पढ़ेंगी वे कुछ नहीं कर पायेंगी। महिला पुरूष मिलकर काम करेंगी तो सक्सेस रहेंगी। उनका कहना है आज कल हर गांव में सभी लड़कियां पढ़ रही हैं वे भी अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं अच्छे से पढ़ाई करते हैं वे आगे पढ़े जो पढ़ना नहीं चाहते उनको कोई कैसे पढ़ा सकता है। इसमें स्कूलों के ऊपर भी निर्भर करता है। कुछ स्कूलों में अच्छे से पढ़ाई होता है कुछ स्कूलों में अच्छे से पढ़ाई नहीं होता।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिषेक तिवारी से बातचीत की।अभिषेक तिवारी का कहना है महिलाओं की पुरानी सोच है पिता की संपत्ति में अधिकार नहीं दिया जाता था उनका मानना था कि जहां लड़कियों की शादी हुई है वहां उनका अधिकार होता है लेकिन अब लड़का और लड़की दोनों को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए दोनों बराबर होते हैं। महिलाओं को शिक्षा मिलना चाहिए आजकल पुरूष भी महिलाओं को पढ़ाते हैं उनकी सोच बदल रही है। अभी महिला पुरूष दोनों आत्मनिर्भर रहेंगे तो ही समाज आगे बढ़ेगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विकास से बातचीत की। विकास का कहना है कि महिलाओं को पिता की संपत्ति में बराबर का हिस्सा होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है ग्रामीण महिलाओं में महिलाओं को नहीं पढ़ाया जाता जिसके वजह से सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती हैं इसलिए सभी शिक्षा मिलना जरूरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शेष कुमार से बातचीत की। शेष कुमार का कहना है कि महिलाओं के अधिकार को लेकर जो कानून बनाया गया है सही है यदि चार लड़के हैं और चार लड़कियां हैं तो सबको बराबर का हिस्सा चाहिए। शादी के बाद उनको ससुराल का हक मिलना चाहिए।शेष कुमार का कहना है कि महिलाओं को पढ़ाना चाहिए लेकिन स्कूल कॉलेजों में शिक्षक ही नहीं हैं तो कैसे पढ़ाया जाएगा।अभी की महिलाएं पढ़ लिख रही लेकिन सरकार को सबको रोजगार देना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महेंद्र तिवारी से बातचीत की। बातचीत में महेंद्र तिवारी का कहना है कि महिलाओं को शादी से पहले पिता की संपत्ति पर अधिकार होता है शादी होने के बाद उनका ससुराल में अधिकार होना चाहिए। साथ ही उनका कहना है शिक्षा सबका अधिकार होता है शिक्षा सबके लिए जरूरी है चाहे वो महिला हो या पुरूष हो। किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए महिला और पुरुष को मिलकर काम करने की जरूरत है
