उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रंजना पांडे से बातचीत की।रंजना पांडे ने बताया कि जैसे पुरुषों को जमीन पर अधिकार मिलता है, वैसे ही महिलाओं को भी जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए, बेटे को जमीन का हक मिल रहा है तो बेटी को भी जमीन का हक मिलना चाहिए। साथ ही उनका कहना है लोगों की सोच पर निर्भर करता है कि जमीन का हिस्सा मिलने पर भाई बहन में दरार पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से पुट्टी लाल से बातचीत की। बातचीत में पुट्टी लाल का कहना है कि महिलाओं को पिता की संपत्ति में बराबर का हिस्सा होना चाहिए और महिलाओं को शिक्षा मिलना बहुत जरूरी है उनका कहना है जब तक महिलाएं मायके में हैं तब तक उन्हें अपने मायके में हिस्सा मिलेगा उसके बाद शादी के बाद ससुराल में उन्हें अपना हिस्सा मिलेगा। अशिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं के बारे में नहीं जान पाती हैं शिक्षित महिलाये हर जगह काम कर रही हैं चाहे वह सामूहिक कार्य हो ,सिलाई मशीन का काम हो यहां तक कि रेलवे में भी वे काम कर रही हैं। उन्होंने बताया महिला पुरूष मिलकर काम करेंगे तभी देश का विकास होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उदेश से बातचीत की। उदेश का कहना है महिलाओं को पिता की संपत्ति में बराबर का हिस्सा होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है अब सभी महिलाओं को पढ़ाया जाता है। जब तक महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी कोई कार्य नहीं कर पायेंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गोसाई बाबा से बातचीत की।गोसाई बाबा का कहना है महिलाओं को पिता की संपत्ति में एक बटा दो का हिस्सा होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है जो अनपढ़ महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं उन्हें शिक्षित करना चाहिए। इसलिए महिलाओं को घर से बाहर निकालना जरूरी है तभी वह जागरूक हो पाएंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दीप नारायण यादव से बातचीत की।दीप नारायण यादव का कहना है कि महिलाओं को ससुराल या मायके में बराबर का हिस्सा होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है उन्हें बराबर पढ़ाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीलम देवी से बातचीत की।नीलम देवी का कहना है कि महिलाओं का अधिकार मायके में नहीं ससुराल का होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है उन्हें जागरूक करना चाहिए जो महिलाएं अशिक्षित हैं उनके लिए भी सरकार द्वारा योजनाएं निकाली जानी चाहिए। सभी महिलाओं को शिक्षित करना चाहिए। उन्होंने बताया उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और वे अपनी बेटियों को भी पढ़ा रही हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामवती से बातचीत की। श्रीमती रामवती का कहना है कि महिलाओं को ससुराल या मायके कहीं एक जगह संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं की शिक्षा ज़रूरी है उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाया है। उनका कहना है सरकार उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम लली से बातचीत की।राम लली का कहना है कि महिलाओं का अधिकार सिर्फ ससुराल में होना चाहिए मायके में नहीं। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है उनकी दो बेटियां हैं उनकी शादी हो चुकी है। उनके माता पिता गरीब थे इसलिए नहीं पढ़ा पाए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीतू से बातचीत की।नीतू का कहना है की महिलाओं का हक सिर्फ ससुराल में होना चाहिए मायके का नहीं। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है सरकार द्वारा निकाली गयी योजनाओं की जानकारी अशिक्षित महिलाएं नहीं ले पाती हैं इसलिए महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम तेज से बातचीत की। राम तेज का कहना है कि महिलाओं को एक जगह संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए या तो मायके में या ससुराल में। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है वे अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं।उनका कहना है सरकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी मिलेगा तभी वे ले पायेंगी