उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बच्ची देवी से बातचीत की। बच्ची देवी का कहना है कि हम लोगों को मायके नहीं ससुराल का हक चाहिए महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है वे अपनी बेटियों को पढ़ा रही हैं उनका कहना है सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अवधेश कुमार यादवसे बातचीत की। अवधेश कुमार यादव का कहना है कि महिलाओं का अधिकार सिर्फ ससुराल में होना चाहिए महिलाओं को शिक्षा मिलना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया सबकी अपनी राय होती है कुछ लोग महिलाओं को पढ़ाते हैं कुछ लोग नहीं जीवन पर महिलाएं हैं वह सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुंदर से बातचीत की। सुंदर का कहना है कि महिलाओं को शादी के बाद ससुराल में अधिकार होना चाहिए महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है। उनका कहना है कि जमीन में अच्छे से पैदाइस नहीं होगी तो बच्चे को पढ़ा नहीं पायेंगे
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जैनब से बातचीत की। जैनब का कहना है कि महिलाओं को अधिकार सिर्फ ससुराल में होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है लेकिन हम लोगों को सरकारी योजना का कोई लाभ ही नहीं मिल रहा है ,राशन नहीं मिल रहा ऐसे में पढ़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुंदरलाल से बातचीत की। सुंदरलाल का कहना है कि महिलाओं को ससुराल में हिस्सा मिलना चाहिए साथ ही महिलाओं को शिक्षा मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कमलेश कुमार निषाद से बातचीत की। कमलेश कुमार निषाद का कहना है की महिलाओं को शादी के बाद ससुराल का हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है कुछ महिलाएं पढ़ कर आगे बढ़ती हैं कुछ महिलाएं कुछ नहीं कर पाती। जो अनपढ़ महिलाएं हो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं क्योंकि उन्हें योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती है। कमलेश कुमार निषाद का कहना है जिसको अधिकार मिलने लायक हैं उन्हें अधिकार मिलना चाहिए जो नहीं हैं उन्हें अधिकार नहीं मिलना चाहिए। यदि महिला अविवाहित हैं तो उन्हें मायके में अधिकार होता है। पुरे परिवार को मिलकर काम करना चाहिए तभी घर चलेगा शिक्षा जरूरी है शिक्षा नहीं है तो कुछ नहीं है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष कुमार से बातचीत की।संतोष कुमार का कहना है कि महिलाओं को मायके और ससुराल में बराबर का हिस्सा होना चाहिए ,महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है कुछ लोग अपने लड़कियों को नहीं पढ़ा पा रहे हैं क्योंकि पैसों की कमी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से साकिर खान से बातचीत की। बातचीत में साकिर खान का कहना है कि महिलाओं को पिता की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए। घर वालों को उन्हें पढ़ाना लिखाना चाहिए।अशिक्षित महिलाएं योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं क्योंकि वे जागरूक नहीं हैं। इसलिए महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है पढ़ी लिखी रहेंगी तो वे जागरूक होंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नेहा से बातचीत की। नेहा का कहना है कि बेटियों को पिता की संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए उन्हें उनके ससुराल में हिस्सा मिलना चाहिए। जमीन बेटों को देने के लिए कम होता है तो बेटियों को क्या दिया जाएगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रार्थना से साक्षात्कार लिया।प्रार्थना ने बताया कि ये अपने पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही लेंगी। उस सम्पत्ति में भाई का अधिकार है।
