मिहींपुरवा (बहराइच)। प्राकृतिक सुंदरता से भरा कतर्नियाघाट पर्यटकों को खूब भा रहा है। दुर्लभ जीव जन्तुओं के दीदार के लिए काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। 22 दिसंबर से चार जनवरी 2024 तक वन विभाग व वन निगम के सभी भवन, थारू हट व गेस्ट हाउस फुल हो गए हैं बहराइच जिले से 65 किलोमीटर दूर मिहींपुरवा के मोतीपुर से कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार की शुरुआत होती है। 45 किलोमीटर की यात्रा के बाद पर्यटक कतर्नियाघाट पहुंचते हैं। इस बार वन निगम ने पर्यटकों की सुविधा के लिए तीन नए सफारी वाहन की शुरुआत की है। यह पर्यटकों को 45 किलोमीटर अधिक सैर कराएंगे। पर्यटक इसकी बुकिंग ऑनलाइन कर सकते हैं।

धरसवा (बहराइच)। दरगाह थाना क्षेत्र निवासी एक युवक सोमवार रात घर जा रहा था। शराब भट्ठी पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोका और पैसे मांगे। युवक ने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर नशे में धुत दबंगों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।दरगाह थाना क्षेत्र के इटौंझा निवासी अनिल कुमार चौधरी सोमवार को किसी काम से सासरपारा गए थे। वहां से घर वापस जाते समय सासरपारा शराब भट्ठी के पास रात लगभग साढ़े नौ बजे उसे कुछ लोगों ने रोक लिया। आरोप है कि कोतवाली देहात के सासरपारा निवासी योगेश्वर त्रिवेदी, गोपाल व लवकुश ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे। अनिल ने जब पैसे देने से मना किया तो सभी ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया।

पयागपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र निवासी एक अपराधी पर बहराइच व श्रावस्ती जिले में गैंगस्टर समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। पूर्व में पुलिस टीम पर पिस्टल तानने का भी आरोप है। इसके खिलाफ मंगलवार को तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची पयागपुर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की।पुलिस ने लगभग 25 लाख कीमत के मकान व बाइक को सीज कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवदहा निवासी युसुफ अली उर्फ दद्दन शाह के खिलाफ मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई की गई। न्यायालय के आदेश पर पयागपुर तहसीदार धर्मेन्द्र कुमार व थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस की गई गाड़ियां देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गई। पुलिस ने अपराधी युसुफ अली के मकान व दुकान का ब्यौरा लिया। स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके बाद संपत्ति का आकलन कर लगभग 25 लाख के मकान व दुकान और 25 हजार की बाइक को कुर्की के लिए सीज कर दिया। इस दौरान युसुफ का मकान पुलिस छावनी में तब्दील रहा। लंबा युसुफ अली का आपराधिक इतिहास शिवदहा निवासी अपराधी युसुफ अली उर्फ दद्दन शाह पर लूट, चोरी, छिनैती, मर्डर आदि समेत लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। श्रावस्ती में भी मुकदमा दर्ज है। ग्रामीणों के मुताबिक अपराधी ने सालों पहले कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस टीम के साथ हाथापाई की थी। पुलिस पर पिस्टल तान दी थी। इसकी जांच के बाद कोर्ट के निर्देश पर कुर्की की कार्रवाई की गई।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बहराइच। शहर में जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को विभिन्न चौराहों व सड़कों पर जाम लगा रहा। सहालग के चलते रात के समय लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है, दिन में डीएम चौराहे से केडीसी तक जाम की स्थिति देखने को मिली। जाम की वजह से दर्जनों वाहन रेंगते नजर आए। रोडवेज बस अड्डे के पास से पीपल तिराहे तक रुक-रुक कर जाम लगता रहा। प्रमुख चौराहों कचहरी मार्ग, अस्पताल चौराहे आदि पर भी दिन भर जाम की स्थिति रही। जाम में फंसे राहगीर रजनीश दूबे, नागेन्द्र यादव, हिमांशु, रिजवान, शकीना आदि ने बताया कि प्रतिदिन जाम लग रहा है। कई राहगीरों ने आरोप लगाया कि यातायात टीम न तो सड़क किनारे अवैध रुप से खड़े हो रहे ई-रिक्शों को हटवा रही है और न ही सड़क की पटरियों के किनारे लगने वाले ठेलों को हटवा रही है।

Transcript Unavailable.