धरसवा (बहराइच)। दरगाह थाना क्षेत्र निवासी एक युवक सोमवार रात घर जा रहा था। शराब भट्ठी पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोका और पैसे मांगे। युवक ने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर नशे में धुत दबंगों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।दरगाह थाना क्षेत्र के इटौंझा निवासी अनिल कुमार चौधरी सोमवार को किसी काम से सासरपारा गए थे। वहां से घर वापस जाते समय सासरपारा शराब भट्ठी के पास रात लगभग साढ़े नौ बजे उसे कुछ लोगों ने रोक लिया। आरोप है कि कोतवाली देहात के सासरपारा निवासी योगेश्वर त्रिवेदी, गोपाल व लवकुश ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे। अनिल ने जब पैसे देने से मना किया तो सभी ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया।
