मिहींपुरवा (बहराइच)। प्राकृतिक सुंदरता से भरा कतर्नियाघाट पर्यटकों को खूब भा रहा है। दुर्लभ जीव जन्तुओं के दीदार के लिए काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। 22 दिसंबर से चार जनवरी 2024 तक वन विभाग व वन निगम के सभी भवन, थारू हट व गेस्ट हाउस फुल हो गए हैं बहराइच जिले से 65 किलोमीटर दूर मिहींपुरवा के मोतीपुर से कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार की शुरुआत होती है। 45 किलोमीटर की यात्रा के बाद पर्यटक कतर्नियाघाट पहुंचते हैं। इस बार वन निगम ने पर्यटकों की सुविधा के लिए तीन नए सफारी वाहन की शुरुआत की है। यह पर्यटकों को 45 किलोमीटर अधिक सैर कराएंगे। पर्यटक इसकी बुकिंग ऑनलाइन कर सकते हैं।