उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लक्ष्मण तिवारी से साक्षात्कार लिया।लक्ष्मण ने बताया कि पति है तो महिला को भूमि अधिकार नही मिलना चाहिए। पति के मृत्यु के बाद महिला को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार के तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही है। महिलाएं इन योजनाओं का लाभ भी उठा रही हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष यादव से साक्षात्कार लिया। संतोष यादव ने बताया कि महिलाओं को सरकार के तरफ से शिक्षा मिलना चाहिए , रोजगार मिलना चाहिए और सरकारी योजनाओं का फायदा भी मिलना चाहिए। सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कई सारी योजनाएं है,जिनका महिलाएं लाभ उठा सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवपाल सिंह से साक्षात्कार लिया।शिवपाल सिंह ने बताया कि भूमि अधिकार के प्रति महिलाओं को जागरूक और शिक्षित होना बहुत जरुरी है। सरकार ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई उद्योग चलाए हैं। जैसे - सिलाई के अवसर , हथकरघा उद्योग,इत्यादि। समूह भी लोन दे रहा है। महिलाओं को भी भूमि में अधिकार मिले , इसके लिए सरकार प्रयासरत है। महिला और पुरुष को बराबर सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रंगनाथ मिश्रा से साक्षात्कार लिया।रंगनाथ मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए तथा भूमि अधिकार में उनका भागीदारी होना चाहिए। पुरुषों की रूढ़िवादी सोच के कारण महिलाएं घर में रहने के लिए मजबूर हैं। ऐसी सोच खत्म होनी चाहिए। सरकार ने महिलाओं के हित में कई योजनाएं लागू की है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रमोद तिवारी से साक्षात्कार लिया।प्रमोद तिवारी ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। महिलाएं अपना सिलाई का रोजगार,फैक्ट्री में काम या कोचिंग में पढ़ा कर सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को जागरूक या शिक्षित होना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुस्ताक अली से साक्षात्कार लिया।मुस्ताक अली ने बताया कि महिलाओं के प्रति समाज की सोच बदलने की जरुरत है। हमारे समाज की महिलाएं नौकरी करने के काबिल हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ उनको मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गुप्ता जी से साक्षात्कार लिया।गुप्ता जी ने बताया कि ज्यादातर महिलाएं घर - गृहस्थी के काम में लगी रहती हैं।बाहर निकलने के लिए उनको फुर्सत ही नही मिलता है। महिलाओं को घर से बाहर निकल कर धन कमाना चाहिए। महिलाओं को भूमि अधिकार मिले,इसके लिए सरकार को प्रयास करना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के ब्लॉक पयागपुर थाना पयागपुर तहसील पयागपुर गांव पटोला बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रमाशंकर पिता का नाम रामद्वारे से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि ऐसी कई महिलाएं हैं जो बेरोजगार और गरीब हैं। इसलिए उनके लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनायें निकाली जानी चाहिए। मारे समाज में शिक्षित महिलाएं घर के अंदर बैठी हैं अगर वे बाहर नहीं निकलेंगी उन्हें जागरूक नहीं किया जाएगा तो वे आगे नहीं बढ़ पायेंगी। उनका कहना है कि हर घर में झगड़ा होता है क्युंकि बहुत घरों में केवल एक ही आदमी काम करने वाला होता है और उसे परिवार और बच्चो को पालना होता है। भारत सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही जैसे सिलाई मशीन का काम है समूह में काम है। अगर महिलाएँ हमारे समाज में अपना व्यवसाय या व्यापार नहीं करेंगी, तो हमारे समाज में गरीबी नहीं खत्म नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम ब्लॉक पयागपुर मौज काशी जोत गांव महेंद्र नगर से राम कुबेर से साक्षात्कार लिया। राम कुबे ने बताया कि महिलाओं को पढाई लिखाई करना चाहिए और अपना रोजगार करना चाहिए या नौकरी करना चाहिए तभी वो आगे बढ़ पाएंगी। पति के मृत्यु के बाद महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। अगर सास ससुर चाहे तो उन्हें भूमि में अधिकार मिल सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुकेश कुमार मौर्या से साक्षात्कार लिया।मुकेश कुमार ने बताया कि समाज में महिला को भी पुरुष के समान सम्मान मिलना चाहिए। महिलाओं के लिए जागरूक तथा शिक्षित होना बहुत जरूरी है।हमारे समाज में सरकार के द्वारा निकाली गई योजना का लाभ समाज की महिलाएं नहीं ले पा रही हैं। पुरुष की सोच है कि महिलाएं घर में ही रहें और घर का काम करें जो गलत है। वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। जैसे - पुलिस , डाक्टर ,इत्यादि