उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रंजीत पाठक से साक्षात्कार लिया।रंजीत पाठक ने बताया कि महिलाओं के लिए रजिस्ट्री के लिए स्टाम्प ड्यूटी फ़ीस को और घटाना या कम करना चाहिए । इससे आकर्षित होकर लोग महिलाओं के और जमीन खरीदेंगे। हमारा पुरुष प्रधजन समाज है और पुरुषों के विकृत सोच के कारण महिलाओं को दब कर रहना पड़ रहा है। महिलाओं को घर के काम तक ही सिमित कर के रखा जा रहा है। जैसे वो इंसान ना हो कर कोई वस्तु हैं। महिलाओं को इंसान समझा जाए और समाज में बराबर का अधिकार दिया जाए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कल्पनाथ नाथ पांडेसे साक्षात्कार लिया।कल्पनाथ नाथ पांडेने बताया कि ससुराल में पति के ना रहने पर महिला को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही ससुर और पति अपनी इच्छा से महिला को हिस्सा दे सकते हैं। समाज में महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। जान तक महिलाएं शिक्षित नही होंगी वो जागरूक नही हो पाएंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जयराम यादव से साक्षात्कार लिया।जयराम यादव ने बताया कि जब तक पति है तब तक महिला का जमीन में हक़ नहीं है। पति के ना रहने पर महिला का हक़ बनता है। मैके में लड़की का भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। महिला को नौकरी करना चाहिए और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुशल कुमार से साक्षात्कार लिया।कुशल कुमार ने बताया कि पति के मृत्यु के बाद पत्नी को भूमि में हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिव कुमार से साक्षात्कार लिया।शिव कुमार ने बताया कि महिलाओं के पति के मृत्यु के बाद जमीन में हिस्सा मिल सकता है,उसके पहले कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजीव विश्वास से साक्षात्कार लिया।राजीव विश्वास ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। सरकार ने महिलाओं के लिए रोजगार के कई स्किम लागू किया है। मगर शिक्षा के अभाव में महिलाएं उनका लाभ नही उठा पाती हैं। जब तक महिलाएं शिक्षित नही होंगी वो जागरूक और आत्मनिर्भर नही होंगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक पयागपुर मौज सिंहपुर ग्राम घिसौना चाय पूर्वा से विमला से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। सरकारी योजनाओ का कोई भी लाभ नहीं मिलता है। सरकार के द्वारा दिए गए योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। न पेंशन और न ही आवास का लाभ मिला है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर ब्लॉक से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय सेन तिवारी से साक्षात्कार लिया।उन्होंने बताया कि आज कल लड़के और लड़की में कोई फर्क नहीं है, परन्तु कुछ लोग बेटियों को अधिकार देते है और कुछ लोग अधिकार नहीं देते है।अगर बेटियो को भूमि का अधिकार मिल जाता है तो भाई बहन के रिश्ते में दरार आ जाता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक पयागपुर मौज रुकनापुर ग्राम रुकनापुर से एडवोकेट विश्वजीत सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पहले शिक्षित होना चाहिए और जागरूक भी होना चाहिए। महिलाओं के अंदर कार्यक्षमता होना चाहिए। सरकार ने भी अब महिलाओं को अधिकार दे दिया है, और सरकार महिलाओं को बढ़वा भी दे रही है। अशिक्षित महिलाओं को शिक्षित करना चाहिए फिर उन्हें जागरूक करना चाहिए। धीरे धिरे लोग जागरूक हो रहे है और महिलाओं को घरो से निकलने दे रहे है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक पयागपुर मौज पकरौड़ा ग्राम झावपुरवा से बबलू कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पढ़ना चाहिए ताकि वो नौकरी कर सके। महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है तभी वो अपना खुद का रोजगार कर सकेंगी