उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रंजीत पाठक से साक्षात्कार लिया।रंजीत पाठक ने बताया कि महिलाओं के लिए रजिस्ट्री के लिए स्टाम्प ड्यूटी फ़ीस को और घटाना या कम करना चाहिए । इससे आकर्षित होकर लोग महिलाओं के और जमीन खरीदेंगे। हमारा पुरुष प्रधजन समाज है और पुरुषों के विकृत सोच के कारण महिलाओं को दब कर रहना पड़ रहा है। महिलाओं को घर के काम तक ही सिमित कर के रखा जा रहा है। जैसे वो इंसान ना हो कर कोई वस्तु हैं। महिलाओं को इंसान समझा जाए और समाज में बराबर का अधिकार दिया जाए